{"_id":"bc96fba6c1454fafae128a81d09af1f2","slug":"drop-by-bike-man-crushed-by-truck-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरा व्यक्ति ट्रक ने कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरा व्यक्ति ट्रक ने कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
बाइक से सड़क पर गिरे व्यक्ति की ट्रक के टायरों के नीचे कुचल जाने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली के गांव मिरगपुर निवासी भोपाल का पुत्र जोगेंद्र (45) शनिवार की सुबह किसी काम से पल्सर बाइक से देवबंद आ रहा था। करीब 10:15 बजे जब जोगेंद्र मुजफ्फरनगर चुंगी के समीप पहुंचा तो अचानक बाइक के अगले ब्रेक लगने से वह सड़क पर जा गिरा।
इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे जोगेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एकत्र लोगों की भीड़ को देखकर चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
परिजनों को मामले की जानकारी देने के बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, गांव मिरगपुर में जैसे ही जोगेंद्र की सड़क हादसे में मौत की सूचना पहुंची तो परिजनों में मातम पसर गया। हर कोई मौत की सूचना मिलते ही सांत्वना देने के लिए जोगेंद्र के घर की तरफ दौड़ पड़ा।
कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक जोगेंद्र के भाई ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है।