फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dressed in the garb of a child on Janmashtami kanhaiya

जन्माष्टमी पर कन्हैया के वेश में सजे बच्चे

Sat, 05 Sep 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 05 Sep 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dressed in the garb of a child on Janmashtami kanhaiya
जिले भर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। नंदलाला के उत्सव में इस बार सबसे बड़ी बात यह है कि यह जन्माष्टमी दुर्लभ संयोग के साथ आ रही है। रोहिणी नक्षत्र के साथ वृष राशि में चंद्रमा की स्थिति को इस पर्व के लिए अति शुभ माना जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार तड़के 03.48 बजे के बाद से छह सितंबर के तड़के 03.01 बजे तक अष्टमी तिथि बनी रहेगी। शनिवार की मध्यरात्रि से कुछ देर पहले ही रात 11.50 बजे ही चंद्रमा का उदय होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


नटखट कान्हा के जन्मोत्सव के लिए शहर के आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर, बाला लाल दास रोड स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, घंटाघर स्थित श्री हनुमान मंदिर, राधा विहार स्थित औघड़धानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, रानी बाजार स्थित पातालेश्वर मंदिर, मंडी समिति रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, घंटाघर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर सहित अन्य कई प्रमुख मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए साज सज्जा शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पूजन से लेकर कान्हा और राधा, भोलेनाथ और पार्वती, श्री विष्णु और लक्ष्मी, शेषनाग, श्रीराम, सीता और लक्ष्मण, श्री गणेश, बामन अवतार सहित प्रभु के अन्य कई रूपों से जुड़ी भव्य झांकियों की तैयारियां भी जारी थीं। पुलिस लाइन परिसर को भी जन्माष्टमी पर खास तरीके से सजाया गया है।

ज्योतिषाचार्य पंडित ओंकार दीक्षित कहते हैं कि कान्हा के जन्मोत्सव का यह सबसे उपयुक्त समय है। नक्षत्र और राशियों के बेहतर संयोग से इस बार उत्सव अति शुभकारी है। वे बताते हैं कि मध्यरात्रि में कान्हा के जन्मोत्सव पर धनिया, मिष्ठान, फल आदि के साथ दूध या जल से अघ्र्य दिया जाए।

बाजारों में रही कान्हा के पालने की धूम
शहर के प्रमुख बाजारों में जन्माष्टमी पर सबसे अधिक खरीददारी नटखट नान्हा के कई बाल रूप वाली मूर्तियों के साथ ही भव्य रूप से सजे छोटे से लेकर बड़े साइज वाले पालनों की की गई। इसके अलावा जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना के लिए भव्य थाली, फूल आदि भी खरीदे गए। श्रीकृष्ण राधा के मनमोहन रूपों वाले कैलेंडर और सीनरीज भी काफी खरीदी गईं। बच्चों के लिए जन्माष्टमी पर कान्हा से जुड़े कुछ खास तरह के वीडियो गेम्स भी खरीदे गए।


झांकियां देखने के बहाने की गड़बड़ तो पड़ेंगे डंडे
मंदिरों में झांकियां देखने के बहाने यदि मनचलों या असामाजिक तत्वों ने किसी तरह की गड़बड़ी करने की कोशिश की तो मौके पर ही जमकर डंडे पड़ेंगे और बाद में हवालात की हवा भी खानी पड़ सकती है। इसके लिए तमाम थानों से पुलिस को सिविल वर्दी में तैनात किया जाएगा। महिला सुरक्षा जवान और खुफिया टीमें अलग से नजर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed