फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DPO gets angry after seeing dirt, reprimand

गंदगी देखकर भड़की डीपीओ, लगाई फटकार

Sun, 29 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
DPO gets angry after seeing dirt, reprimand
आंगनबाड़ी केंद्र पर निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने बाल स्वास्थ्य पोषण कार्यक्रम के तहत विकास खंड साढ़ौली कदीम के दस और मुजफ्फराबाद के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। गंदगी देखकर डीपीओ भड़क गई और संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके साथ ही अनुपस्थित मिली आंगनबाड़ियों का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने बताया कि साढ़ौली कदीम के दस और मुजफ्फराबाद के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। गांव उसंड के तीन आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। सविता, पूनम गुप्ता और सहायिका स्नेह लता अनुपस्थित मिली। आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर अत्यंत गंदगी थी, जिसके लिए सहायिकाओं को सफाई व्यवस्था ध्यान न रखने पर फटकार लगाई गई। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्र गांव बरथा में संगीता उपस्थित पाई गई और उनके केंद्र पर टीकाकरण संचालित होता मिला। केंद्र गांव कस्बागढ़ पर रीना और सहायिका सुषमा उपस्थित मिली। यहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त थी। असलमपुर केंद्र पर रेनू और सहायिका सुनीता, आशा, सविता द्वारा टीकाकरण कार्य होते हुए मिला। एएनएम प्रीती सैनी उपस्थित पाई मिली। गांव धौलरा केंद्र के निरीक्षण में दीपा रानी व सहायिका सुनीता उपस्थित थी। केंद्र पर 10 बच्चे मौजूद मिले, जिन्हें पौष्टिक आहार वितरित किया जा रहा था। गांव रसौली स्थित केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, जहां पर सभी व्यवस्थाएं सही मिली। गांव टोली के निरीक्षण में आंगनबाड़ी शशि और सहायिका भी अनुपस्थित मिली। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देेश दिए गए हैं। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed