{"_id":"5ee50ff88ebc3e42f31adfbe","slug":"donate-blood-make-someone-smile-saharanpur-news-mrt486295013","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान करें, किसी के जीवन में मुस्कान लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान करें, किसी के जीवन में मुस्कान लाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की खास बात ये है कि कोविड-19 के शर्तों को ध्यान में रखकर पूरा इंतजाम किया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही रक्तदाता के रजिस्ट्रेशन काउंटर को सोशल डिस्टेसिंग के साथ रखा जाएगा। प्रतीक्षालय बनाया गया है। जिसमें सभी शर्तों का पालन किया गया है। रक्तदाताओं के लिए सुविधाएं भी होंगी। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, सीएमओ डॉ बीएस सोढ़ी और सीएमएस डॉ. एसके वार्ष्णेय मौजूद रहेंगे।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सहारनपुर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह दस बजे से किया जाएगा। दोपहर दो बजे तक पहुंचे रक्तदाताओं का रक्तदान कराया जाएगा। रक्तदान के दौरान रक्तदाताओं का ब्लड प्रेशर सहित मानकों के तहत सारी जांच कराई जाएगी। उसके बाद रक्तदान करने रक्तदाता कक्ष में प्रवेश करेंगे। चिकित्सक और रक्तदाताओं के अलावा कक्ष में किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। रक्तदाताओं को अतिथियों की ओर से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान के सहयोगी फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट है। अमर उजाला फाउंडेशन और फैमली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट की ओर से ये अपील की गई है कि स्वैच्छिक रक्तदान करें। रक्तदान महादान है। किसी के जीवन से जुड़ा मामला है। रक्तदान कर महादानी बनें।
रक्तदान करने वाले सुबह करा लें रजिस्ट्रेशन
रक्तदान करने वाले लोग सुबह नौ बजे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के बाहर लगे प्रतीक्षालय में काउंटर पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिर्वाय शर्त है। सभी का सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन
--रक्तदान करें ये हैं फायदे
-रक्तदान करने से शरीर के अंदर विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं।
-रक्तदान से ब्लड गाढ़ा नहीं होता और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
-शरीर के वजन का सात प्रतिशत हिस्सा खून का होता है।
-शरीर में रक्त बनने की प्रक्रिया चलती रहती है। रक्तदान से कोई नुकसान नहीं होता।
-रेड ब्लड सेल तीन महीने में मर जाता है। इसलिए रक्तदान करते रहना चाहिए।
-रक्तदान करने के बाद बन रहे नए ब्लड से नई ऊर्जा का भी शरीर में होता है संचार।
-रक्तदान से संक्रमित बीमारी की भी लग जाती है जानकारी।