फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Doctor's Association honors Corona warriors

डाक्टर एसोसिएशन ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

Sat, 13 Jun 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Doctor's Association honors Corona warriors
अंबेहटा में एसडीएम पीएस राणा को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते चिकित्सक एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। कोविड 19 के विरुद्ध लड़ी जा रही लड़ाई में अपना योगदान देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को डाक्टर एसोसिएशन अंबेहटा की ओर से प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को मेन बाजार स्थित न्यू लाइफ नर्सिंग होम पर आयोजित हुए कार्यक्रम में अपने अभिनंदन के बाद एसडीएम नकुड़ पीएस राणा ने कहा कि जनता मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेसिंग पुलिस के डर से नहीं बल्कि अपनी व अपनों की सुरक्षा के लिए करें। कहा कि लाकडाउन लोगों की सहूलियत के लिए हटाया गया है इसका मतलब यह कतई नहीं है कि कोरोना वायरस का खतरा टला गया है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रशासन को अपना सहयोग दे। कोतवाल सुशील सैनी ने कहा कि धार्मिक स्थलों मे एक समय पर पांच से अधिक व्यक्ति प्रवेश न करें। इसके बाद एसोसिएसन के पदाधिकारियों ने एसडीएम पीएस राणा, कोतवाल सुशील कुमार सैनी, चौकी प्रभारी नरेश सिंह, चेयरमैन पति चौधरी इनाम शाकिर व सीएचसी प्रभारी डा ओमबीर सिंह को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए। संचालन अमित आर्य ने किया। डा हामिद, डा शमशाद मलिक, डा अब्दुल कादिर, तारिक चौधरी, डा आजम, डा मौअज्जम रशीद, डा दानिश खान, डा अदनान, डा शहजाद अहमद, डा संदीप, डा आरिफ, डा नासिर अहमद, डा आजम, डा मुनव्वर आदि रहे।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर दुकानदारों का काटा चालान
अंबेहटा। पुलिस ने शनिवार को कस्बे का भ्रमण कर दुकानों पर सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेसिंग की हकीकत को जाना। इस दौरान चौकी प्रभारी ने नियमों का उल्लंघन करने वाले आधा दर्जन दुकानदारों के चालान भी काटे। चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी नरेश सिंह ने एक जरूरतमंद महिला को खाद्य सामग्री दिलाकर उसकी मदद भी की। चौकी प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed