{"_id":"58ff94284f1c1b9928c0d53c","slug":"do-not-na-ve-bean-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले मत भांग पिया कर... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले मत भांग पिया कर...
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में नृत्य पेश करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद के श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में सोमवार की रात धार्मिक कार्यक्रम ‘महाशिव संध्या’ का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली और रुड़की के कलाकारों ने आकर्षक झांकियों और भजनों के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि दर्शक झूमने को मजबूर हो गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक दीपक वर्मा तथा दीप प्रज्ज्वलित अधिवक्ता रविंद्र कुमार गांधी ने किया। पूजन यजमान तथा देवताओं का माल्यार्पण संदीप कुमार, धर्म ध्वजा की स्थापना भाजपा के नगर अध्यक्ष गजराज राणा तथा प्रसाद वितरण नीरज सिंघल ने किया।
कार्यक्रम का आरंभ विजय म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली के कलाकारों ने गणेश वंदना से किया गया। जिन्होंने एक से बढ़कर एक धार्मिक भजन सुनाकर श्रोताओं को आनंदित कर दिया।
विज्ञापन
रुड़की के दीपक बर्मन ग्रुप ने भगवान शिव शंकर की अनेक प्रकार की झांकियां प्रस्तुत कर श्रोताओं को तालियां बटोरने पर मजबूर कर दिया। मोदीनगर की गायक सीमा शर्मा ने भोले मत भांग पिया कर तथा गायक शिवानी, सचिन त्यागी, गौरव शर्मा, सावन त्यागी, मोहन चौहान ने भोले व माता के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। संचालन देवीदयाल शर्मा ने किया।
इस मौके पर ईशान गौड़, संदीप शर्मा, बलवीर सैनी, गौरव कृष्ण वात्सल्य, अखिलेश शर्मा, शशांक रस्तोगी, राघवेंद्र कंसल, ओमपाल सिंह, देवीशरण शर्मा, डा. बी.पी. सिंह, पवन धीमान, सुरेंद्रपाल सिंह, खिलेंद्र गांधी, नंदीश भारद्वाज रहे।