फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Do not dig up casually in Crime Control

क्राइम कंट्रोल में न हो लापरवाही ः डीआईजी

Thu, 24 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 24 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Do not dig up casually in Crime Control
बैठक लेते डीआईजी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में पुलिस उप महानिरीक्षक जितेंद्र कुमार शाही ने कहा है कि जिन थाना क्षेत्रों में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, उन निरीक्षकों को अपराध नियंत्रण के लिए चेतावनी दी जाए।
विज्ञापन


छोटी-छोटी घटनाओं पर नजर रखी जाए। अभियान चलाकर लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों, वारंटियों तथा सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जाए।

डीआईजी जेके शाही बुधवार को परिक्षेत्र के तीनों जनपदों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक में दिशा निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव, यूपी डायल-100 तथा 500-1000 रुपये के नोट बंदी को लेकर बैंकों में लग रही भीड़ को देखते हुए सतर्कता बरतें। सभी चेकपोस्टों पर संदिग्ध तत्वों के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, महत्वपूर्ण स्थानों, माल्स समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बैंक एवं सराफ व्यापारियों की दुकान खुलने के समय इनके आसपास एवं आने जाने वाले रास्तों पर स्थान बदल-बदल कर चेकिंग की जाए।

दो पहिया वाहनों पर सवार तीन व्यक्तियों एवं संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जाए। अपराध रोकने के लिए योजनाबद्ध कार्रवाई की जाए। जिन थाना क्षेत्रों में अपराध बढ़ रहे हैं उन निरीक्षकों को चेतावनी दी जाए।

जेल में बंद कैदियों पर कड़ी नजर रखी जाए, पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा एवं सतर्कता बरती जाए। व्यापारियों एवं बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर कैश आदान प्रदान करते समय पुलिस की सहायता लेने के बारे में बताया जाए।


इसके अलावा डीआईजी ने अवैध खनन, जुआ, गोकशी, अवैध असलहों की बिक्री पर रोकथाम के लिए टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना पर आने वाले सभी पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed