फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Do not avoid invoices, wear helmets to save your life

चालान से बचने को नहीं जान बचाने को पहने हेलमेट

Thu, 12 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Do not avoid invoices, wear helmets to save your life
बड़गांव में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत यातायात जागरुकता रैली का शुभारंभ करते एसओ भानू प? - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत दिव्य पब्लिक स्कूल के बच्चों ने यातायात जागरूकता रैली निकाल लोगों को नियमों का पालन करने की सीख दी। इस दौरान थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि वह खुद भी जागरूक बने। यातायात नियमों का पालन करें। परिवार और अपने आसपास के लोगों को भी करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

मंगलवार को दिव्य पब्लिक स्कूल बड़गांव के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली का शुभारंभ थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि स्कूल बस से शरीर का कोई भी अंग बाहर नहीं निकालना चाहिए। सड़क पर फैल कर चलने की बजाय हमेशा लाइनों में चलना चाहिए। सड़क मार्ग पास करते समय दोनों साइडों में जरूर देख लें इसमें बिलकुल भी जल्द बाजी नहीं करनी चाहिए। दुर्घटना में घायल हुए लोगों की तुरंत मदद करें और इसकी सूचना भी समय रहते पुलिस को दें। प्रधानाचार्य जीवा तोमर ने कहा कि सड़क पर निकलते समय यातायात नियमों का पालन करने से हादसों की संख्या में कमी आती है। आज के बच्चें कल का भविष्य है। एसआई योगेंद्र सिंह यादव ने बच्चों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाते हुए स्कूल बसों के चालकों को इसके प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर बबीता त्यागी, चंद्रशेखर राणा, तेजपाल सिंह, विकेश राणा, सुमन गोयल, मनीष पुंडीर, सुमन राणा, प्रभा, मुज्जमिल आदि मौजूद रहे। छात्रा मानवी, प्रियांशी, राशी राणा आदि ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन शिक्षक चंद्रशेखर राणा ने किया।
विज्ञापन

जरूरत पड़े तो किसी भी समय काल करें बेटियां
थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने छात्रा छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी डायल 112, हेल्पलाइन नं. 1090, 1076 आदि के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की जाएगी। किसी भी समय जरूरत पड़ने पर काल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षित बेटियां ही घर और समाज में सुधार ला सकती है। इसलिए बेटियों को इसके प्रति जागृति पैदा करनी होगी। - छात्रा मानवी
समाज में आज भी बेटियों के लिए नियम कायदे कानून अधिक है जबकि बेटों पर इतने नहीं है। अगर बेटों पर भी बेटियों की तरह कायदे कानून लागू हो तो समाज खुद बे खुद बदल जाएगा। - छात्रा उज्जवल

समाज को अब बेटियों के प्रति सोच बदलने का समय आ गया है बेटियां अब बेटों से कम नहीं है। - छात्रा ईशिका
देश में सरकारें बदलती रहती है लेकिन कानून नहीं बदलते हैं। अब पुराने और लचीले कानून बदलने की जरूरत है। - छात्रा खुशी त्यागी
बेटियों को पढ़ाई के साथ साथ आत्म रक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना चाहिए। - छात्रा प्रियांशी पुंडीर
जब तक समाज में बेटियों के प्रति भेदभाव खत्म नहीं होगा तक समाज बदल नहीं सकता। - छात्रा राशी राणा
रैली के दौरान बिना हेलमेट लगाये वाहन चालकों को रोककर दी नसीहत
बड़गांव। यातायात सुरक्षा जागरूकता रैली के दौरान कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर छात्राओं ने बिना हेलमेट लगाए बाइक सवारों को रोक कर उन्हें गेंदे का फूल भेंट करते हुए अगली बार हेलमेट लगाकर बाइक चलाने की नसीहत दी। साथ ही उन्हें भविष्य में हेलमेट लगा कर बाइक चलाने की शपथ दिलाई। संवाद

बड़गांव में यातायात जागरुकता रैली निकालते दिव्य पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं

बड़गांव में यातायात जागरुकता रैली निकालते दिव्य पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed