फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM-SSP reached Darul Uloom, called upon the Ulema to appeal for mutual harmony

Saharanpur News: दारुल उलूम पहुंचे डीएम-एसएसपी, उलमा से आपसी सौहार्द की अपील करने का आह्वान

Fri, 11 Oct 2024 02:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 11 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
DM-SSP reached Darul Uloom, called upon the Ulema to appeal for mutual harmony
दारुल उलूम देवबंद में उलमा से मुलाकात करते डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व अन्य। सं
देवबंद। महंत यति नरसिंहानंद की मोहम्मद साहब पर की गई टिप्पणी के बाद देशभर में उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम पहुंचे। यहां उन्होंने जिम्मेदारों से मुलाकात की और देशभर में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जनपद में तैनाती के बाद दोनों अधिकारी पहली बार दारुल उलूम पहुंचे। इसके चलते संस्था के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण संस्था के मेहमानखाने में जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष व सदर मुदर्रिस मौलाना अरशद मदनी, नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी और मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना अनवारुल रहमान बिजनौरी से मिले।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने संस्था के इतिहास, यहां दी जानी वाली शिक्षा और छात्रों के रहन सहन के बारे में जानकारी ली। जिम्मेदारों ने उन्हें बताया कि संस्था और देवबंदी उलमा का मुल्क की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों अधिकारियों ने उलमा से मुल्क के हालात के मद्देनजर देशभर में आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील करने का आह्वान किया। इस मौके पर एसडीएम अंकुर वर्मा, सीओ रविकांत पराशर, संस्था के उस्ताद मौलाना सलमान बिजनौरी, मौलाना शहजाद, खिजर मोहम्मद कश्मीरी, मौलाना फरीद मजाहिरी और इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed