फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM inspected the land for the permanent building of Tehsil

तहसील की स्थाई इमारत के लिए डीएम ने किया जमीन का निरीक्षण

Tue, 23 Jun 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the land for the permanent building of Tehsil
रामपुर मनिहारान में तहसील भवन निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण करते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
तहसील की स्थाई इमारत के लिए डीएम ने किया जमीन का निरीक्षण
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। एक दशक से अधिक समय से अस्थाई बिल्डिंग में चल रही तहसील के लिए जमीन की तलाश आरंभ कर दी गई है। डीएम अखिलेश सिंह ने कस्बे में पहुंच कर स्थाई तहसील भवन के लिए जमीन का निरीक्षण कर इसके अभिलेखों की जांच के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

रामपुर मनिहारान को तहसील का दर्जा मिले 13 वर्ष हो चुके हैं। तभी से तहसील मंडी समिति की बिल्डिंग में अस्थाई रूप से चल रही है। स्थाई तहसील के लिए शासन कई बार प्रशासन को जमीन की तलाश के लिए निर्देश दे चुका है। लेकिन स्थानीय प्रशासन इस अवधि में जमीन की तलाश नहीं कर सका है। स्थाई तहसील बिल्डिंग बनवाने के लिए भाजपा के पूर्व विधायक मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें पत्र सौंपा था। इस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। सोमवार की देर शाम डीएम अखिलेश सिंह कस्बे में पहुंचे और दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद भाजपा के पूर्व विधायक मनोज चौधरी ने डीएम अखिलेश सिंह, एडीएम एसबी सिंह को भूमि का निरीक्षण कराया। डीएम ने एसडीएम एसएन शर्मा और तहसीलदार हर्ष चावला से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को भूमि की जांच के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed