फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional commissioner stopped the salary of two employees absent in the inspection

मंडलायुक्त ने निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो कर्मचारियों का वेतन रोका

Wed, 03 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner stopped the salary of two employees absent in the inspection
गाड़ी रुकवा कूडे के ढेर हटाने को आदेशित करते मंडलायुक्त - फोटो : SAHARANPUR
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। मंडलायुक्त ने साढ़ौली कदीम ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित दो कर्मचारियों का वेतन रोकने एवं विकास खंड मुख्यालय के रास्ते पर पड़ने वाले तालाब व खाद के गड्ढों की तुरंत सफाई कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम शाम सवा चार बजे विकास खंड साढ़ौली कदीम मुख्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। अचानक मंडलायुक्त के पहुंचने से उपस्थित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मंडलायुक्त ने अनुपस्थित मिले वरिष्ठ सहायक सूरज सिंह व अकाउंटेंट राजीव शर्मा का वेतन रोकने के आदेश दिए। समस्त पत्रावली वरिष्ठ सहायक की आलमारी में होने के चलते मंडलायुक्त मात्र उपस्थिति रजिस्टर ही देख पाए। इस दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी अब्दुल वहाब से शिकायतों के निस्तारण की जानकारी मांगी जिस पर वहाब अली ने पिछले माह की सभी शिकायतों का निस्तारण किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने ब्लॉक मुख्यालय की साफ सफाई का जायजा लेते हुए परिसर की सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान विकास खंड मुख्यालय को जाने वाले रास्ते पर स्थित तालाब में गंदगी एवं रास्ते के किनारे पड़े खाद के गड्ढों की गंदगी को देख मंडलायुक्त भड़क गये। उन्होंने गाड़ी रास्ते में ही रुकवा कर तत्काल खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत को तुरंत सफाई कराने के आदेश दिए। इस दौरान मंडलायुक्त करीब बीस मिनट विकास खंड मुख्यालय पर रुके। मंडलायुक्त इससे पहले गांव मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने थानाध्यक्ष को अवैध नशे के कारोबार में लगे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश दिए। इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, जेई देवेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत प्रदीप पुंडीर आदि मौजूद रहे।

ब्लाक साढौली कदीम में निरीक्षण करते मंडलायुक्त डा लाकेश एम

ब्लाक साढौली कदीम में निरीक्षण करते मंडलायुक्त डा लाकेश एम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed