फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional commissioner expressed displeasure over getting disorder in CHC

मंडलायुक्त ने सीएचसी में अव्यवस्था मिलने पर जताई नाराजगी

Sat, 31 Jul 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner expressed displeasure over getting disorder in CHC
उपकरणों के क्रियाशील न होने और चादर तथा गद्दों के फटेहाल मिलने पर लगाई फटकार
विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य को साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने शुक्रवार को सीएचसी फतेहपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लैब के उपकरणों के क्रियाशील न होने, आकस्मिक दवाई किट में कम दवा होने और वार्ड में बेड शीट और गद्दों के फटेहाल स्थिति में होने पर नाराजगी जताई। मंडलायुक्त ने अपर निदेशक स्वास्थ्य को सीएचसी की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को दुपहर करीब एक बजे फतेहपुर सीएचसी पहुंचे मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने सबसे पहले कोविड हेल्प डेस्क को देखा। इसके बाद उन्होंने दवा स्टोर का निरीक्षण किया। वहां ओषधियां अस्त व्यस्त मिलने, आकस्मिक दवाइयों की किट में समुचित दवाइयां उपलब्ध न होने तथा दवाइयों के संबंधित चार्ट उपलब्ध न होने पर नाराजगी जताई। वार्ड के निरीक्षण के दौरान बेड पर चादर और गद्दे फटेहाल मिलने पर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सीएमओ से नाराजगी जताते हुए जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एंटीबायोटिक दवाइयों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराने तथा डिस्पेंसरी में प्रभावी सुधार लाने के निर्देश दिए। लैब के अधिकांश उपकरण क्रियाशील नहीं मिले। उन्होंने उपकरण तत्काल क्रियाशील करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर निदेशक स्वास्थ्य को साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखकर जरूरी तैयारियां पूरी करें। उन्होंने कहा स्वास्थ्य कर्मी समय से अस्पताल में उपस्थित रहे। मंडलायुक्त ने कहा कि मरीजों के साथ मानवीय व्यवहार करें। उन्होंने कहा एएनएम. और आशा नियमित रूप से अपने क्षेत्रों में भ्रमण पर रहें। उन्होंने कहा संस्थागत प्रसव को बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने मरीजों का बेहतर इलाज के साथ ही समुचित दवा उपलब्ध कराए। मरीज को बाहर से दवा लाने के लिए दबाव बनाने वाले कर्मियों को चिहिंत कर दंडित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने मंडलायुक्त को बताया सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। मंडलायुक्त ने इस दौरान आक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आक्सीजन के जिला नोडल प्रभारी डॉ. नवदीप गुप्ता से आक्सीजन प्लांट की कार्यप्रणाली को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed