फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District cooperative banks of the division will distribute loans worth Rs 1823 crore

Saharanpur News: मंडल के जिला सहकारी बैंक वितरित करेंगे 1823 करोड़ का ऋण

Fri, 02 May 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 02 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
District cooperative banks of the division will distribute loans worth Rs 1823 crore
सहारनपुर। मंडल के जिला सहकारी बैंकों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ऋण वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। बैंकों को वर्तमान वित्त वर्ष में 1823 करोड़ रुपये का ऋण वितरण करेगा। मंडल का लक्ष्य पिछले वर्ष की अपेक्षा 23 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कोआपरेटिन बैंक लि. के प्रबंध निदेशक ने मंडलभर के बैंकों को पत्र लिखा है। पत्र में आवंटित लक्ष्य के अनुसार प्रति माह तय लक्ष्य के मुताबिक ऋण वितरण करने के निर्देश दिए हैं। सहारनपर जिले में सहकारी बैंकों को 670 करोड़ रुपये के अल्पकालीन फसली ऋण वितरण का लक्ष्य मिला है। इसी तरह मुजफ्फरनगर के सहकारी बैंकों को 738 करोड़ रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य दिया गया है। शामली के सहकारी बैंकों को 415 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला है। बैंकों को प्रतिमाह का लक्ष्य भी आवंटित किया गया है। मंडलभर के पशुपालकों के लिए अल्पकालीन ऋण वितरण का लक्ष्य 24 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें सहारनपुर के लिए पांच करोड़ रुपये, शामली के लिए छह करोड़ जबकि मुजफ्फरनगर के लिए 13 करोड़ रुपये ऋण वितरण का लक्ष्य है। मत्स्य पालकों के लिए भी तीन करोड़ रुपये ऋण वितरण का लक्ष्य है। इनमें सभी जिलों को एक-एक करोड़ रुपये का ऋण मत्स्य पालकों को वितरण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed