फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Distribution of ration with bags to card holders

कार्डधारकों को बैग सहित किया राशन का वितरण

Thu, 05 Aug 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Distribution of ration with bags to card holders
देहरादून रोड़ पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजाना के तहत राशन बेग लेती महिलाएं मौजूद भाजपा ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नागरिकों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राशन डीलरों के यहां से बैग सहित राशन का वितरण किया।
विज्ञापन

नवयुग पार्क स्थित राशन डिपो पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने राशन बैग वितरित किए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान संकट की स्थिति में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें पूरी तरह जनता के साथ हैं। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने शारदानगर स्थित राशन डिपो पर राशन बैग बांटे। उन्होंने कहा केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने मुफ्त राशन देने का सराहनीय कदम उठाया है। कई जगहों पर राशन बैग बांटने के कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सोनिया, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, लाजकृष्ण गांधी, केएल अरोड़ा, दिनेश सेठी, मुकेश चौधरी, हेमंत अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक महामंत्री विपिन कुमार, महामंत्री किशोर शर्मा, योग चुघ, नूतन शर्मा, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।

उधर, कांशीराम कॉलोनी में राशन डिपो संचालक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। इसमें पुष्पा, राबिया, बाला कश्यप, शाहिदा, कांता शर्मा, मनीष कश्यप, अनुज कश्यप, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजाना के पठानपुरा में अनाज वितरित करते पूर्व नगर विधायक राजीव गु

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजाना के पठानपुरा में अनाज वितरित करते पूर्व नगर विधायक राजीव गु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed