फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Disorder in the distribution of census kits and appointment letters causes inconvenience.

Saharanpur News: जनगणना किट, नियुक्ति पत्र बांटने में अव्यवस्था, हुई परेशानी

Tue, 19 May 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 19 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Disorder in the distribution of census kits and appointment letters causes inconvenience.
सहारनपुर। जनगणना के लिए बनाए गए सुपरवाइजरों और प्रगणकों को नगर निगम से जनगणना किट और नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान नगर निगम की अव्यवस्था नजर आई। पेयजल और हवा के लिए पंखों तक की व्यवस्था नहीं की गई। टॉयलेट तक करने के लिए महिलाओं को जगह नहीं मिली।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा महानगर के करीब 1500 कर्मचारियों को जनगणना किटों का वितरण किया जाना है। इसके लिए नगर निगम ने मुख्य जोनल ऑफिस के नीचे बने करीब 900 वर्ग फीट के हॉल में व्यवस्था की गई। जहां न एसी थे न ही पंखे। एकदम से 700 से 800 महिला और पुरुष कर्मचारी पहुंच गए। इससे अव्यवस्था फैल गई। महिला और पुरुषों के छोटे हॉल में घुस जाने से उमस की स्थिति बन गई, जिसमें सांस तक लेना मुश्किल रहा। इसके अलावा महिलाओं को अन्य प्रकार की भी परेशानी रही।
विज्ञापन

टॉयलेट तक के लिए वह इधर-उधर भटकती नजर आई, क्योंकि हॉल की बगल में केवल पुरुषों का शौचालय बना है, जिसमें पुरुष कर्मचारी घुसे हुए थे। पानी के लिए भी कर्मचारियों को भटकना पड़ा। करीब तीन घंटे तक अव्यवस्था फैलने के बाद नगर जनगणना अधिकारी को समझ आया कि कर्मचारियों के लिए पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। दोपहर एक बजे के बाद पानी के कैंपर मंगवाए गए और पंखे लगवाए गए, जबकि तब तक 70 फीसदी कर्मचारी किट और नियुक्ति पत्र लेकर निकल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारी चाहते तो करीब 1500 कर्मचारियों के लिए जनमंच में आसानी से व्यवस्था हो सकती थी। उधर, नगर जनगणना अधिकारी अव्यवस्था को लेकर चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed