{"_id":"6a57e0c935dd17fa6005d356","slug":"dig-ssp-inspected-preparations-for-kanwar-yatra-checked-street-lighting-arrangements-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-179647-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीआईजी-एसएसपी ने लिया जायजा, पथ प्रकाश की व्यवस्था परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीआईजी-एसएसपी ने लिया जायजा, पथ प्रकाश की व्यवस्था परखी
Thu, 16 Jul 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रा मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
अधिकारियों ने काली नदी, बड़कला, गागलहेड़ी, राकेश केमिकल, घंटाघर, चौकी नकुड़ तिराहा, सरसावा, सरसावा कट, राष्ट्रीय राजमार्ग और हरियाणा सीमा पर स्थित चौकी शाहजहांपुर सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।
कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस पिकेट एवं ड्यूटी प्वाइंट की तैयारियां परखीं। इसके अलावा कंट्रोल रूम, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की तैयारियों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी देहात मयंक पाठक, एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
आईएमए भवन में पुलिस और आईएमए पदाधिकारियों की समन्वय बैठक हुई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारियों की समीक्षा की गई।
आईएमए ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए चिकित्सकों की विशेष टीम गठित करने, जरूरत पड़ने पर चिह्नित अस्पतालों में बेड आरक्षित रखने और आपातकालीन सहायता के लिए संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित करने की जानकारी दी।
इस मौके पर सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव, जनकपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक नेमचंद सिंह, आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. नीरज आर्य, डॉ. अनुपम मलिक आदि रहे।