फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Diesel rigging will no longer be possible in Transport Corporation buses

अब नहीं हो पाएगी बसों में डीजल की चोरी

Thu, 02 Jan 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Diesel rigging will no longer be possible in Transport Corporation buses
रोडवेज वर्कशॉप पर बंसो में लगाये जा सेंसर रिंग के बारे में जानकारी देते एआरएम जगदीश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
अब परिवहन निगम की बसों में नहीं हो पाएगी डीजल की हेराफेरी
विज्ञापन

सहारनपुर। अब उत्तरप्रदेश परिवहन निगम की बसों में डीजल की हेराफेरी नहीं हो पाएगी। निगम ने इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान ऑयल कारपोरेशन से करार करने के बाद डीजल चोरी की संभावनाओं को खत्म कर दिया है। सहारनपुर मंडल अंतर्गत वर्कशाप में लगे डीजल के पंपों पर अब सेंसर युक्त मशीन लगा दिए गए हैं। जो बसों की मशीन में फीड और कोड के अनुसार ही तेल देंगे। इससे न केवल डीजल की हेराफेरी, चोरी बचेगी बल्कि सरकार के राजस्व की भी बड़ी बचत होगी। अहम ये भी है कि ये तकनीक केवल उत्तरप्रदेश परिवहन निगम अपना रहा है। प्राइवेट में कहीं भी ये तकनीक अभी उपलब्ध नहीं है।
उत्तरप्रदेश परिवहन निगम ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन और हिंदुस्तान ऑयल कारपोरेशन से डीजल ऑटोमेशन मशीन को लेकर करार किया है। सहारनपुर मंडल अंतर्गत आने वाले वर्कशॉप को डीजल ऑटोमेशन मशीन से लैस कर दिया गया है। मशीन की खासियत यह है कि तेल निकलने वाले नोब में सेंसर लगा है और बसों के टैंक में भी सेंसर लगाया गया है। मशीन में बसों का पूरा खाका भरा गया है। जैसे ही बस डीजल लेने के लिए वर्कशाप में लगी मशीन पर पहुंचेगी और उसका डॉटा सही होगा तो उसके रूट के अनुसार तेल डीजल टैंक में जाएगा और ऑटो कट हो जाएगा। डीजल ऑटोमेशन मशीन की खासियत यह है कि यह डीजल की खपत को अपने डॉटा यानि लेजर में खुद बखुद मेंटेन कर देगा। जिसकी वजह से शाम को कितने डीजल की खपत एक दिन में किस रूट पर किस बसों में हुई, यह सारी जानकारी पल भर में आ जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल अंतर्गत सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली में ऑटोमेशन मशीन लगाई गई है। जो आईओसीलएल कंपनी की है, जबकि सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में भी ये मशीन लगाई गई है। जिसे हिंदुस्तान ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड ने लगाया है। यह मशीनें पूरी तरह से ऑटोमेटिंग और कंप्यूटराइज सिस्टम से लैस है। उत्तरप्रदेश परिवहन निगम के अलावा कहीं भी प्राइवेट में इस तकनीक का इस्तेमाल अब तक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार पुंडीर
क्षेत्रीय प्रबंधक, सहारनपुर मंडल।

रोडवेज वर्कशॉप पर बंसो में लगा सेंसर रिंग

रोडवेज वर्कशॉप पर बंसो में लगा सेंसर रिंग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed