{"_id":"61b4eeebb007f537b362fad3","slug":"diesel-petrol-theft-gang-caught-saharanpur-news-mrt5685643186","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल-पेट्रोल चोरी करने वाला गैंग चढ़ा हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल-पेट्रोल चोरी करने वाला गैंग चढ़ा हत्थे
विज्ञापन
सहारनपुर। पाइप लाइन में सेंधमारी कर पेट्रोल और डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी मामले का खुलासा नहीं किया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। आरोपियों से उपकरण और तेल के खाली ड्रम बरामद हुए हैं।
हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी से रुड़की तक पाइप लाइन बिछी है। इससे पेट्रोल व डीजल सप्लाई होता है। पाइप लाइन सहारनपुर के कई इलाकों से गुजर रही है। पिछले दिनों थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में डीजल की पाइप लाइन में सेंधमारी की गई थी। इससे पूर्व देहात कोतवाली क्षेत्र में भी ऐसी घटना हो चुकी है। एसएसपी आकाश तोमर ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई थीं।
सूत्रों के मुताबिक शनिवार शाम पुलिस टीमों ने मुजफ्फरनगर में दबिश देकर गिरोह के कई सदस्यों को दबोचा है, लेकिन अभी मामले का खुलासा नहीं किया है। सहारनपुर एसओजी ने मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र में एक बायो डीजल पंप पर भी छापा मारकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे उपकरण और तेल के खाली ड्रम बरामद किए हैं।
विज्ञापन
रात में निकलता है गिरोह
सूत्रों के मुताबिक पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि ये रात में पाइप लाइन में सेंधमारी करते हैं। लाइन में वॉल्व लगाकर तेल निकाला जाता है। इसके बाद पाइप को जोड़ दिया जाता है। जिससे तेल कंपनियों को पता न लग सके। सूत्रों का कहना है कि आरोपी सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में कई जगह डीजल व पेट्रोल बेचते थे।
डीजल व पेट्रोल की पाइप लाइन में सेंधमारी करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द पूरे गिरोह को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।-आकाश तोमर, एसएसपी