फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DFC corridor claims cracks in homes, scared residents protest

Saharanpur News: डीएफसी कॉरिडोर से घरों में दरार का दावा, डरे लोग, किया प्रदर्शन

Wed, 18 Feb 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
DFC corridor claims cracks in homes, scared residents protest
सहारनपुर। रेलवे की अति महत्वाकांक्षी परियोजना डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से महानगर की गिल कॉलोनी के लोग परेशान हो गए हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि फ्रेट कॉरिडोर पर तेज गति से दौड़ने वाली मालगाड़ियों से उनके मकानों में दरारें आ गई हैं। इससे उन्हें जान-माल दोनों का खतरा पैदा हो गया है। मंगलवार को कॉलोनी के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन कर रेलमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

दोपहर के समय गिल कॉलोनी के महिला-पुरुष डीएफसी कॉरिडोर के पास पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया। बताया कि वह लोग यहां पर वर्ष 1960 से रह रहे हैं। जब फ्रेट कॉरिडोर बना है, तब से मालगाड़ियां काफी तेज गति से दौड़ती हैं। कंपन के कारण उनके मकानों की दीवार और छतों में दरारें आनी शुरू हो गई हैं। ट्रैक के नजदीक करीब दर्जनभर घरों में दरारें आ चुकी हैं। रात के समय मालगाड़ियों के तेज हॉर्न से न केवल नींद खराब होती है, बल्कि बुजुर्ग और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। रेलमंत्री को भेजे गए पत्र में उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सभी मालगाड़ियों की गति ढमोला नदी से शारदा नगर के फाटक तक कम की जाए, जिससे उनके मकान सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन



- कई घरों की छतों में भी आईं बड़ी-बड़ी दरारें

गिल कॉलोनी निवासी तरसेम सिंह, राजीव, कुलदीप, किरण शर्मा, दविंद्र कौर, गुरमीत सिंह, अंकुर शर्मा, रतन सिंह, अमरजीत सिंह ने बताया कि निरंतर कंपन होने से ऐसा लगता है कि जैसे भूकंप आ रहा हो। इसी कंपन के चलते घरों की दीवारों और छतों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। घरों में दरार आने से उन्हें हर समय अनहोनी का डर लगा रहता है। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा ट्रैक को बंद करने की नहीं, बल्कि गति को कम कराने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मालगाड़ियों के लिए अहम है कॉरिडोर

मालगाड़ियों के अलग और निर्बाध संचालन के लिए केंद्र सरकार ने अलग लाइन बिछाने की योजना तैयार की थी। इसके बाद डीएफसी कॉरिडोर पर कार्य शुरू हुआ। ट्रैक बंगाल से लेकर पंजाब के साहनेवाल तक है। इसी तरह न्यू खुर्जा से पंजाब के न्यू साहनेवाल की दूरी करीब 401 किलोमीटर की है। ट्रैक पर सिर्फ मालगाड़ियों का ही संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed