फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees of Baba Shyam danced a lot in Bhajan Sandhya

Saharanpur News: भजन संध्या में खूब झूमे बाबा श्याम के दीवानें

Wed, 07 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees of Baba Shyam danced a lot in Bhajan Sandhya
गंगोह (सहारनपुर)। रामतीर्थ कॉलोनी स्थित नव दुर्गा मंदिर में एक शाम बाबा खाटू श्याम के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भजन संध्या का शुभारंभ श्रवण शर्मा-अलका शर्मा एवं प्रज्ञेस शर्मा-ज्योति शर्मा ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गणपति महाराज का आह्वान किया गया। राकेश गोयल ने रामदूत हनुमान जी महाराज की वंदना की। आगंतुक भजन गायक सचिन सिध्यान ने आजा आजा श्याम बाबा, हारे के सहारे आजा, पकड़ ले हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएंगे और आ गया मैं बाबा सारी दुनियादारी छोड़ के, अब तो आजा लेने मुझको रिंगस के उस मोड़ पे आदि भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शिवम चीया, शुभम गर्ग, रविशंकर गर्ग, चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, वैभव अग्रवाल, कश्यप कुमार फौजी, सुरेन्द्र अरोडा, विजेन्द्र सैनी, सुनील जिंदल, राजेश काका, राधेलाल, विष्णु जिंदल, डा. सुभाष सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed