{"_id":"68b97e5ac5e05f9b5b0eeb46","slug":"devotees-going-to-beas-will-get-convenience-railway-will-run-special-train-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-157860-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेन
Thu, 04 Sep 2025 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
- 12 सितंबर से शुरू होगा संचालन, सहारनपुर से रात 8:50 बजे होगी रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेलवे ने ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो विशेष ट्रेनों की घोषणा कर दी है। इनमें एक ट्रेन सहारनपुर से संचालित होगी। इसका संचालन 12 सितंबर से शुरू होगा। वापसी में 14 सितंबर को सहारनपुर पहुंचेगी। यमुनानगर, अंबाला, साहनेवाल, लुधियाना और जालंधर के श्रद्धालु भी ट्रेन से जा सकेंगे।
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने सहारनपुर और हजरत निजामुद्दीन से दो विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। समय सारिणी और संचालन की तारीख तय हो गई। ट्रेन नंबर 04565 सहारनपुर से 12 सितंबर को रात 8:50 बजे रवाना होकर देर रात 2:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04566 ब्यास से 14 सितंबर को दोपहर तीन बजे रवाना होगी। उसी दिन रात 8:20 बजे सहारनपुर आएगी। बीच रास्ते में ट्रेन यमुनानगर-जगाधरी, जगाधरी-वर्कशॉप, अंबाला कैंट, साहनेवाल, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी। यह ट्रेन 24 कोच की है। इसमें सामान्य के साथ स्लीपर कोच भी जुड़ेंगे। इन दोनों ट्रेनों का संचालन करने के लिए रेलवे की ओर से तैयारियां कर ली गई।