{"_id":"6414b16a6f6fdba7bd0e6716","slug":"devotees-dance-till-late-night-on-the-hymns-of-shri-khatu-shyam-saharanpur-news-c-14-1-157428-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: श्री खाटू श्याम के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: श्री खाटू श्याम के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु
Fri, 17 Mar 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
भजन सुनाती गायिका परविन्द्र पलक
नकुड़। श्री श्याम दीवाना मंडल नकुड़ द्वारा आयोजित द्वितीय श्री श्याम रंग रंगीलो फाल्गुन महोत्सव में दिल्ली से पहुंचे गायक, गायिकाओं ने देर रात तक बाबा श्याम के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से श्रीराम लीला भवन खचाखच भरा रहा।
बृहस्पतिवार की शाम नगर के श्रीराम लीला भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित विपिन शर्मा द्वारा विधिवत पूजन और शामली से आए भजन गायक हरीश नामदेव आदि ने गणेश वंदना कर किया। दिल्ली से मंगवाए गए भव्य दरबार में खाटू श्याम जी की मूर्ति फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाई गई थी। फतेहाबाद से आई भजन गायिका परविन्द्र पलक ने करीब चार घंटे तक एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। पूरे पंडाल में समय-समय पर ड्रोन से पुष्प वर्षा व इत्र की बरसात, छप्पन भोग, ड्राई फ्रूट की माला से खाटू श्याम जी का शृंगार और बाबा का भव्य दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में जनपद शामली, सहारनपुर, कस्बा नकुड़, सरसावा, गंगोह, अंबेहटा और देहात से पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर उमड़ी कि श्रीराम लीला भवन कुछ ही देर में खचाखच भर गया। श्री खाटू श्याम के दरबार में मत्था टेकने के लिए घंटों तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल के वैभव गुप्ता, शिवम मित्तल, आशीष सिंघल, वैभव गोयल, टिंकू रोहिला, निशांत बंसल, हिमांशु मित्तल, शरद जैन, सत्यम मित्तल, अक्षय गोयल आदि ने सभी धर्म प्रेमियों का आभार जताया।