{"_id":"5e56c1ac8ebc3ef3a0769dbe","slug":"deputy-cm-summoned-two-bridges-saharanpur-news-mrt470868168","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ने दो पुलों की पत्रावली तलब की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ने दो पुलों की पत्रावली तलब की
विज्ञापन
सहारनपुर। पेपर मिल स्थित रेलवे फाटक पर दो लेन फ्लाईओवर और नौगजा पीर स्थित नागदेव नदी के क्षतिग्रस्त पुल के बनने के आसार अब तेज होते दिख रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने दोनों प्रस्तावों की पत्रावली तलब कर ली है। जिसके जल्द ही स्वीकृति मिलने की आस जगी है। इस मामले में पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महापौर संजीव वालिया व भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष विजय माहेश्वरी ने लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की है।
पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को दिए अपने पत्र में कहा कि अंबाला-सहारनपुर दिल्ली मार्ग पर पड़ने वाले इस फाटक पर रेलगाड़ियों की अत्यधिक आवाजाही के कारण फाटक अक्सर बंद रहता है। जिससे शहरवासियों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। यह मार्ग शहर को दिल्ली-मेरठ हाईवे से जोड़ता है और इस मार्ग पर हल्के भारी वाहनों का आवागमन बड़ी संख्या में होता है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को बताया कि उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड ने सहारनपुर नागल मार्ग से खानआलम पुरा यार्ड होते हुए जिलाधिकारी आवास तक दो लेन के फ्लाईओवर के लिए लगभग साढ़े सात करोड़ का इस्टीमेट मुख्य अभियंता लोकनिर्माण विभाग को भिजवाया है। इसलिए इसकी स्वीकृति अविलंब की जाए। इसी तरह देहरादून मार्ग स्थित नौगजा पीर के पास नागदेव नदी पर बना पुल अत्यधिक जीर्ण शीर्ण स्थिति में है जो कि सन 1835 में बनाया गया था । इस पुल पर कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है । इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी अधिक रहती है। इस पुराने पुल के स्थान पर 4 लेन नया सेतु पहुंच मार्ग व नया पुल बनाए जाने की मांग की है। ये भी बताया कि इसका लगभग साढ़े ग्यारह करोड़ का इस्टीमेट मुख्य अभियंता (सेतु) लोकनिर्माण विभाग को दिया जा चुका है। इसकी स्वीकृति का इंतजार है। पूर्व विधायक राजीव गुंबर व महापौर संजीव वालिया ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उक्त दोनों प्रस्तावों की पत्रावली तलब कर शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है ।