फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Department preparing plan to upgrade students

Saharanpur News: विद्यार्थियों को अपग्रेड करने को योजना तैयार कर रहा विभाग

Tue, 21 Nov 2023 11:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 21 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Department preparing plan to upgrade students
- नेट में जनपद के 80,276 विद्यार्थियों को मिला है बी से ई ग्रेड तक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। निपुण असेसमेंट टेस्ट यानी नेट में परिषदीय विद्यालयों के 80,276 विद्यार्थियों को बी, सी, डी और ई ग्रेड मिला है। इनको अपग्रेड करने के लिए विभाग योजना तैयार कर रहा है, जिसमें विशेष कक्षाओं का संचालन भी शामिल है। इसमें लक्ष्य यह रहेगा कि विद्यार्थी अगली बार मौजूदा ग्रेड से कम से कम एक ग्रेड तो ऊपर रहें।
नेट में जनपद के कक्षा एक से तीन के कुल 64,522 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था, जिनमें से 21,853 विद्यार्थियों ने ए-प्लस और 10,508 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड हासिल किया था। लेकिन इनके बाद यानी आधे से अधिक विद्यार्थियों ने बी, सी, डी और ई ग्रेड पाया है। इसी प्रकार कक्षा चार से आठ के 1,01645 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 24,649 ने ए-प्लस तथा 29,236 ने ए ग्रेड हासिल किया। शेष ने बी,सी, डी और ई ग्रेड हासिल किया।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के कुल 790 छात्राओं में से 243 ने ए-प्लस, 192 ने ए और शेष ने बी, सी, डी और ई ग्रेड पाई थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विभाग को बी, सी, डी और ई ग्रेड वाले विद्यार्थियों पर अलग से काम करने को कहा है। जैसे इनके लिए विशेष कक्षाओं का संचालन कर कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान देना आदि शामिल है। परिषद का कहना है कि अगले वर्ष विद्यार्थी कम से कम एक ग्रेड ऊपर रहें। यानी ई से डी, डी से सी, सी से बी, बी से ए और ए से ए प्लस ग्रेड आए। जिला समन्वयक वरुण कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को अपग्रेड करने के आदेश हैं। नेट के माध्यम से विद्यार्थी चिह्नित हो चुके हैं। उनके लिए विशेष कक्षाएं चलाकर उनको अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed