फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband: NIA detained two suspects from Myanmar, suspected of being involved in anti-India activities.

Deoband: एनआईए ने म्यांमार से आए दो संदिग्ध हिरासत में लिए, भारत विरोधी गतिविधि में शामिल होने का शक

Thu, 12 Dec 2024 02:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 12 Dec 2024 02:03 PM IST
सार

दोनों संदिग्ध देवबंद में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे और यहीं पर एक मदरसे में तालीम ले रहे थे। फिलहाल टीम इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है। 

विज्ञापन
Deoband: NIA detained two suspects from Myanmar, suspected of being involved in anti-India activities.
NIA - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और पुलिस की संयुक्त टीम ने देवबंद के दारुल उलूम क्षेत्र में छापा मारकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि ये संदिग्ध म्यांमार (बर्मा) के रहने वाले हैं। देश विरोधी गतिविधियों में इनके शामिल होने का शक है। 
विज्ञापन

 

एनआईए और पुलिस की टीम बृहस्पतिवार को दारुल उलूम क्षेत्र के मोहल्ला अब्दुलहक (टपरी) पहुंची। टीम ने यहां से दो संदिग्ध विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जो किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे और एक मदरसे में तालीम हासिल कर रहे थे। इनके देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का शक है। टीम उनकी पहचान और नागरिकता की पुष्टि के लिए जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि कार्रवाई के दौरान टीम ने संदिग्धों के ठिकानों से कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। एनआईए ने एक स्थानीय युवक से भी पूछताछ की है। जानकारी मिली है कि उक्त युवक ने अपनी आईडी से संदिग्ध को सिम कार्ड दिलाया था। हालांकि अभी एनआईए की टीम या स्थानीय अधिकारियों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed