{"_id":"625839546479e672892df374","slug":"deoband-news-maulana-mufti-asad-qasmi-said-that-some-people-has-want-to-bad-atmosphere-of-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: लाउडस्पीकर मुद्दे पर उलमा बोले- कुछ लोग मुल्क का माहौल खराब करने में लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: लाउडस्पीकर मुद्दे पर उलमा बोले- कुछ लोग मुल्क का माहौल खराब करने में लगे
Thu, 14 Apr 2022 09:06 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 14 Apr 2022 09:06 PM IST
सार
देवबंदी उलमा ने कहा कि कुछ छुटभैया नेता मुल्क का माहौल खराब करने में लगे हैं।सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों से सख्ती से निपटें।
विज्ञापन
मौलाना मुफ्ती असद कासमी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर उलमा का कहना है कि कुछ छुटभैया नेता मुल्क का माहौल खराब करने पर लगे हुए हैं। केंद्र और राज्य सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों से सख्ती से निपटें।
विज्ञापन
गुरुवार को प्रतिक्रिया देते हुए मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि लाउडस्पीकर से अजान देने का मुद्दा जनता की ओर से नहीं उठाया जा रहा है, बल्कि कुछ छुटभैया नेता इस तरह के मुद्दे को उठा रहे हैं। जिनकी राजनीति पूरी तरह दफन हो चुकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लव मैरिज का खौफनाक अंत: उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, 10 साल के बेटे से छीन गई मां, सरकारी टीचर थी प्रतिमा
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में ऐसी सरकार है जो सबको साथ लेकर चल रही है। इस सरकार ने ऐसे छुटभैया नेताओं की राजनीति को खत्म कर दिया है। इसलिए अब यह इस तरह के मुद्दे उठाकर माहौल में नफरत का जहर घोल रहे हैं। ताकि माहौल खराब कर सरकारों को बदनाम किया जा सके। मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इनकी दुकानों को बंद कर दिया है, इसलिए अब यह धर्म की राजनीति करना चाह रहे हैं। सरकार इनके खिलाफ कार्रवाई करे।
यह भी पढ़ें: रिश्तों की कच्ची डोर से टूट रहे जिंदगी के वादे: अपने ही बहा रहे अपनों का खून, मेरठ में हुई दिल-दहला देनी वाली वारदात, खौफनाक हैं तस्वीरें