{"_id":"62432be8775062315766cfc3","slug":"deoband-news-maulana-hussain-ahmed-has-made-education-in-charge-of-darul-uloom","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: मौलाना हुसैन बने दारुल उलूम के शिक्षा प्रभारी, खुर्शीद के इस्तीफे के बाद से चल रहा था पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: मौलाना हुसैन बने दारुल उलूम के शिक्षा प्रभारी, खुर्शीद के इस्तीफे के बाद से चल रहा था पद खाली
Tue, 29 Mar 2022 09:25 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 29 Mar 2022 09:25 PM IST
सार
मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी को संस्था का शिक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने मौलाना हुसैन के शिक्षा प्रभारी नियुक्त होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम की सुप्रीम पॉवर मजलिस-ए-शूरा की संस्तुति पर जमीयत उलमा-ए-हिंद उत्तराखंड के अध्यक्ष व वरिष्ठ उस्ताद मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी को संस्था का शिक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है। मौलाना खुर्शीद गयावी के इस्तीफे के बाद से ही यह पद रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन
गत 14 मार्च को संस्था के मेहमानखाने में हुई मजलिस-ए-शूरा की बैठक में मौलाना खुर्शीद गयावी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसे शूरा के सदस्यों ने स्वीकार कर लिया था। तभी से यह पद रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: योगी सरकार के छह मंत्री: विभाग मिलते ही किए बड़े वादे, कोई दूसरी बार तो कोई पहली बार निभाएगा अहम जिम्मेदारी
विज्ञापन
मंगलवार को शूरा की संस्तुति के बाद दारुल उलूम ने संस्था में ही वरिष्ठ उस्ताद मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी को नया शिक्षा प्रभारी नियुक्त किया है। मौलाना हुसैन वर्ष 1989 में दारुल उलूम से शिक्षा पूर्ण कर यहीं पर शिक्षक के रुप में सेवाएं दे रहे हैं। बेदाग छवि के चलते उन्हें उत्तराखंड जमीयत उलमा-ए-हिंद (अरशद मदनी गुट) के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हुई है। दारुल उलूम में सबसे बड़े विभाग का दायित्व मिलने पर प्रबंधतंत्र ने उन्हें मुबारकबाद दी है।
यह भी पढ़ें: भाकियू कार्यकर्ता भड़के: 24 घंटे में दूसरी बार शिवाया टोल पर कब्जा, सभी लाइनें कराईं फ्री, जानें क्यों है इतना गुस्सा
दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने मौलाना हुसैन के शिक्षा प्रभारी नियुक्त होने की पुष्टि की है।