{"_id":"617039172f07af705d16335f","slug":"deoband-news-district-convener-of-muslim-rashtriya-manch-rao-musharraf-has-given-a-big-statement-about-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ बोले- दहशतगर्द शैतान की औलाद, इन्हें दफनाना नहीं जलाना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ बोले- दहशतगर्द शैतान की औलाद, इन्हें दफनाना नहीं जलाना चाहिए
Wed, 20 Oct 2021 09:13 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 20 Oct 2021 09:13 PM IST
सार
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ अली ने बुधवार को देवबंद में आतंकवादियों पर एक बड़ा बयान दिया है। मुशर्रफ ने आतंकवादियों को शैतान की औलाद बताते हुए कहा कि इन्हें दफनाना नहीं बल्कि ऐसे शैतानों को जलाना चाहिए।
विज्ञापन
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ ने आतंकवादियों को शैतान की औलाद बताते हुए कहा कि इन्हें दफनाना नहीं बल्कि ऐसे शैतानों को जलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई इनके जनाजे में भी शामिल होता है तो वह कहीं न कहीं इनका समर्थक है।
विज्ञापन
सहारनपुर में बुधवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच व देवबंद को जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक राव मुशर्रफ ने कहा कि इस्लाम के चेहरे को बदनाम करने के लिए इन शैतान की औलादों ने ईद मिलाद-उल-नबी से पहले एक षड्यंत्र रचा है। ताकि मुसलमान ईद मिलाद-उल-नबी ठीक से न मना सकें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ-करनाल हाईवे पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन, धान से लदे वाहन सीमा पर वाहन रोकने पर लगाया जाम
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीर, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में जिस तरह इबादत से रोका जा रहा है यह सब शैतान की औलाद हैं जो एक-दूसरे की इबादत का सम्मान नहीं करते। मस्जिदों में बम धमाके करते हैं, मूर्तियों को खंडित करते हैं या फिर खुद को उड़ाने का काम करते हैं। ऐसे लोगों की नमाज-ए-जनाजा भी नहीं होनी चाहिए और न ही इन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाना चाहिए, बल्कि उन्हें जलाना चाहिए। क्योंकि शैतान को जलाया ही जाता है।
यह भी पढ़ें: उफान पर गंगा: हस्तिनापुर में नाजुक हो रहे खादर क्षेत्र के हालात, फसलें व सड़कें जलमग्न, कई गांवों से टूटा संपर्क
राव मुशर्रफ ने कहा कि अगर कोई इनको सुपुर्द-ए-खाक करता है और इनकी नमाज-ए-जनाजा पढ़ाता है तो वह भी कहीं न कहीं इनका समर्थक है।