फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मेरठ-करनाल हाईवे पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन, धान से लदे वाहन सीमा पर वाहन रोकने पर लगाया जाम

Wed, 20 Oct 2021 01:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Oct 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
farmers protest on Meerut-Karnal highway, after vehicles laden with paddy were blocked on Up Haryana border
मेरठ-करनाल हाईवे के बिडौली पुल पर जाम लगाते किसान - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली में मेरठ-करनाल हाईवे के बिडौली पुल पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मिलकर जाम लगा दिया। किसानों का आरोप है कि हरियाणा सरकार यूपी के किसानों की धान की फसल को मंडी तक नहीं पहुंचने दे रही है। पुल पर ही किसानों के वाहनों को रोक दिया जा रहा है। जिसका विरोध करते हुए किसानों ने बुधवार को जाम लगाया। किसानों के जाम के कारण मरीज को अस्पताल ले जाने वाली एम्बुलेंस भी करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रही। दोनों राज्यों के लोग जाम में फंसे हुए हैं।

हरियाणा प्रशासन ने यूपी और हरियाणा बॉर्डर पर पिछले एक सप्ताह से निकटवर्ती इलाकों से अनाज मंडी में जाने वाली धान की फसल के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई हुई है। इस दौरान सीमा पर तैनात पुलिस यूपी के किसानों के किसी भी धान से लदे वाहन को हरियाणा सीमा में प्रवेश नहीं लेने दे रही है। बुधवार को इस पर यूपी के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आगे तस्वीरों में देखें जाम का हाल: -

farmers protest on Meerut-Karnal highway, after vehicles laden with paddy were blocked on Up Haryana border
मेरठ-करनाल हाईवे के बिडौली पुल पर जाम लगाते किसान - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि अभी तक किसान अपने स्तर पर हरियाणा सरकार व प्रशासन का विरोध कर रहे थे और फसल को हरियाणा मंडी में बेचने के लिए वाहनों पर लगी रोक को हटाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए कई बार प्रशासन से बात भी की गई थी। 

farmers protest on Meerut-Karnal highway, after vehicles laden with paddy were blocked on Up Haryana border
मेरठ-करनाल हाईवे के बिडौली पुल पर जाम लगाते किसान - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को शामली जिला प्रशासन के आग्रह पर करनाल प्रशासन ने वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक हटा दी थी, लेकिन बुधवार को किसानों को बॉर्डर पर फिर से रोक दिया गया। इस पर किसानों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: उफान पर गंगा: हस्तिनापुर में नाजुक हो रहे खादर क्षेत्र के हालात, फसलें व सड़कें जलमग्न, कई गांवों से टूटा संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
farmers protest on Meerut-Karnal highway, after vehicles laden with paddy were blocked on Up Haryana border
मेरठ-करनाल हाईवे के बिडौली पुल पर जाम लगाते किसान - फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह यूपी हरियाणा सीमा पर रोके जाने के बाद भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में किसान बॉर्डर पर पहुंचे और पुल के बीचोबीच दरा बिछाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं किसानों के प्रदर्शन के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

विज्ञापन
farmers protest on Meerut-Karnal highway, after vehicles laden with paddy were blocked on Up Haryana border
shamli news, up news, - फोटो : अमर उजाला

किसानों का कहना है कि जब तक किसानों की संपूर्ण फसल को हरियाणा मंडी में बेचे जाने का आश्वासन सरकार नहीं देगी, तब तक वे जाम लगाए रखेंगे। किसानों के प्रदर्शन के दौरान एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रही। वहीं मौके पर पहुंची झिंझाना थाना पुलिस किसानों को समझाने का प्रयास कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed