{"_id":"62308aee3002215eae3c5378","slug":"deoband-news-ats-team-has-revealed-that-alleged-terrorists-were-making-fake-documents-from-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: भोपाल से दबोचे गए कथित आतंकियों ने सहारनपुर से बनवाए थे फर्जी दस्तावेज, हुआ बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: भोपाल से दबोचे गए कथित आतंकियों ने सहारनपुर से बनवाए थे फर्जी दस्तावेज, हुआ बड़ा खुलासा
Tue, 15 Mar 2022 06:21 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 15 Mar 2022 06:21 PM IST
सार
एटीएस की जांच में खुलासा हुआ है कि भोपाल से दबोचे गए कथित आतंकियों ने सहारनपुर से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवाए थे। अभी पूछताछ में और भी कई बड़े राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल में पकड़े गए चार कथित आतंकियों के मामले में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने सहारनपुर से फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। इसको लेकर भोपाल एटीएस ने यूपी एटीएस के साथ मिलकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एक युवक का नाम सामने आ गया है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी न होने की वजह से नाम सावर्जनिक नहीं किया गया। यह आरोपी पहले जनसेवा केंद्र चलाता था।
विज्ञापन
एटीएस सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एटीएस ने दो दिन पूर्व कथित आतंकी फजहर अली उर्फ महमूद पुत्र अशरफ इस्लाम, मोहम्मद अकील उर्फ अहमद पुत्र नूर अहमद शेख, जहूरउद्दीन उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलोन पठान उर्फ जौहर अली पुत्र शाहिद पठान, फजहर जैनुल आबदीन उर्फ अकरम अल हसन उर्फ हुसैन पुत्र अब्दुल रहमान नामक संदिग्ध आतंकियों को दबोचा था। सभी आरोपी बांग्लादेशी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: काम पर लौटा बुलडोजर: शपथ से पहले मेरठ में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदन सिंह बद्दो का ठिकाना किया जमींदोज
विज्ञापन
एटीएस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने सहारनपुर से फर्जी नामों पर आधार कार्ड, पहचान पत्र और पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज तैयार कराए हैं। इस मामले में भोपाल एटीएस ने यूपी एटीएस से संपर्क भी किया है। इसके साथ ही संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: मेरठ के इस गांव में जमकर पथराव और फायरिंग, 12 लोग हुए घायल, देखिए तस्वीरें