फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: मेरठ के इस गांव में जमकर पथराव और फायरिंग, 12 लोग हुए घायल, देखिए तस्वीरें

Tue, 15 Mar 2022 01:47 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 15 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Conflict in two sides in a village and 12 people injured see photos
मेरठ सरधना क्षेत्र के एक गांव जमकर पथराव। - फोटो : amar ujala

मेरठ जनपद में सरधना थाना क्षेत्र के जाफराबाद दुर्वेशपुर गांव में सोमवार को चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, पथराव के बाद फायरिंग हो गई। इसमें 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद तनाव को देखते गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। बाइक टकराने के विवाद में यह संघर्ष हुआ। ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



गांव में एक साल पहले पंचायत चुनाव के दौरान दोनों पक्षों में कुछ विवाद हो गया था। इसमें अंकुर और प्रधान पति लियाकत पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए थे। यही विवाद सोमवार को फिर से गरमा गया। सोमवार को अंकुर पक्ष का युवक बाइक से जा रहा था। आरोप है कि प्रधान पति का भाई इस्लामुद्दीन सामने से आ गया। फिर बाइक टकराने पर दोनों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया और अपने-अपने लोगों को फोन करके बुला लिया।

Meerut News: Conflict in two sides in a village and 12 people injured see photos
जंगेठी, मेरठ - फोटो : amar ujala

इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। एक पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। इस संघर्ष में जावेद, शाहिद, फुरकान, शाबुद्दीन, अंकुर, अंकित, सायमा और वहीदन सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसपी देहात केशव कुमार भी पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को शांति से रहने की चेतावनी दी। पुलिस की ओर से भी दोनों पक्षों पर बवाल करने और शांति भंग करने पर केस दर्ज किया है।

Meerut News: Conflict in two sides in a village and 12 people injured see photos
घर के बाहर बैठी महिलाएं। - फोटो : From Renuka Panwar's Facebook

थाने में भी दोनों पक्षों में हाथापाई
दोनों पक्षों के कुछ घायल और परिजन थाने पर भी हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने चेतावनी देकर उन्हें शांत कराया। यहां आए घायलों को सीएचसी भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Conflict in two sides in a village and 12 people injured see photos
मामले की जानकारी देते गांव के लोग। - फोटो : amar ujala

सांसद प्रतिनिधि और इंस्पेक्टर में नोकझोंक
बागपत सांसद सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि कपिल शर्मा सरधना थाने पहुंचे। इस दौरान उनकी इंस्पेक्टर सरधना से तीखी नोकझोंक हो गई। इंस्पेक्टर ने जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई करने की बात कही। इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले को कोई नया रंग नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut News: Conflict in two sides in a village and 12 people injured see photos
घर के बाहर बैठीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala
एक साल से चल रहा विवाद, फिर भी गंभीर नहीं हुई पुलिस
चुनावी रंजिश के कारण यहां तनाव बढ़ा। हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद दोनों पक्षों के लोगों को उकसाया जा रहा है। गांव में दो गुट बने हैं। सोमवार को गांव में पथराव व फायरिंग का कारण भी पुलिस की ढीली कार्रवाई का नतीजा बताया जा रहा है। करीब एक साल से गांव में तनाव चल रहा है, इसके बावजूद भी पुलिस ने गंभीरता नहीं बरती। चर्चा है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद एक पक्ष ने ऐलान किया था कि अब उनको देख लेंगे। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए एसपी देहात और सीओ सरधना ने गांव में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से शांति की अपील की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed