{"_id":"61ddc1909f097b1eb40c2d1c","slug":"deoband-maulana-arshad-madani-said-that-conspiracy-to-incite-majority-to-massacre-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: मौलाना अरशद मदनी बोले- मुस्लिमों के नरसंहार के लिए बहुसंख्यकों को उकसाने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: मौलाना अरशद मदनी बोले- मुस्लिमों के नरसंहार के लिए बहुसंख्यकों को उकसाने की साजिश
Tue, 11 Jan 2022 11:12 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:12 PM IST
सार
मौलाना अरशद मदनी ने मंगलवार को एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और दिल्ली में सरकार की नाक के नीचे आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में एक वर्ग को भड़काया गया।
विज्ञापन
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हाल ही में हरिद्वार और दिल्ली में सरकार की नाक के नीचे आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में न केवल खुलकर एक वर्ग को भड़काया गया। बल्कि हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए बहुसंख्यकों को मुसलमानों के नरसंहार के लिए उकसाने की खतरनाक साजिश भी की गई। जो निंदनीय और चिंता का विषय है।
विज्ञापन
मंगलवार को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हेट स्पीच के दोनों मामलों में अब तक किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई न होना बेहद अफसोसजनक है। धर्म संसद और अन्य स्थानों पर होने वाले भड़काऊ भाषणों पर केंद्र व राज्य सरकार की चुप्पी ने स्थिति की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। मौलाना मदनी ने कहा कि यह कितने अफसोस की बात है कि एक ऐसे लोकतांत्रिक देश में जिसके संविधान में हर नागरिक को समान अधिकार दिए गए हैं और सबके साथ समान व्यवहार किया गया है। कुछ लोग खुलेआम देश के सबसे बड़े अल्पसंख्यक के खिलाफ न केवल उकसाते हैं बल्कि बहुसंख्यक को इनके नरसंहार के लिए भड़काने की साजिश भी की जाती है। मगर ऐसे लोगों के खिलाफ साधारण धारा के तहत भी कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि आज आम चर्चा है कि चरमपंथी लोगों को राजनीतिक समर्थन प्राप्त है। शायद यही कारण है कि पुलिस एफआईआर के बाद भी उन लोगों पर हाथ डालते हुए घबरा रही है। मौलाना मदनी ने बताया कि जमीयत ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया है। जिसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
यह नेहरू और गांधी के सपनों का भारत नहीं : मदनी
मौलाना मदनी ने कहा कि हेट स्पीच को लेकर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग भय की स्थिति में हैं, लेकिन इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अगर इरादा पक्का हो तो निराशा के इन्हीं अंधेरों में से आशा की नई किरण फूट सकती। मौलाना मदनी ने कहा कि महात्मा गांधी व पंडित जवाहर लाल नेहरू आदि ने जिस भारत का सपना देखा था वो यह भारत कदापि नहीं हो सकता।
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार