फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband increased vigorously as number of infected increased

संक्रमितों की संख्या बढ़ने से देवबंद में सख्ती बढ़ी

Sun, 19 Apr 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Deoband increased vigorously as number of infected increased
दारुल उलूम क्षेत्र में निरीक्षण करते डीएम अखिलेश सिंह व एसएसपी दिनेश कुमार - फोटो : DEVBAND
देवबंद/ बड़गांव (सहारनपुर)। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में देवबंद सबसे अधिक संवेदनशील हो चुका है।
विज्ञापन

यहां 13 मदरसा छात्र और दो जमातियों सहित अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 41 तक पहुंच गई है। इससे हड़कंप मचा है। शहर से लेकर देहाती क्षेत्र में आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मोहल्ला खानकाह के जमीयतुल शेख मदरसा के छात्र और दो जूनागढ़ के जमाती है। सभी संक्रमित मदरसा छात्र पूर्व में पॉजीटिव मिले असम के दो छात्रों के संपर्क में आए और मोहल्ला खानकाह स्थित दानिश मंजिल में रहते मिले । वही, जूनागढ़ की जमात से संबंधित जमाती बीते दो माह से देवबंद में रह रहे थे। अन्य संक्रमितों में 10 गुजरात के जमाती हैं, जबकि दो खानकाह निवासी पिता-पुत्र को चिह्नित किया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंद्राज सिंह ने बताया जमात से संपर्क वालों की पूरी कुंडली खंगाली जा रही है। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने पर बल दिया। इस दौरान एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय, सीओ चौब सिंह, तहसीलदार कमलेश कुमार, कोतवाल यज्ञ दत्त शर्मा आदि रहे। उधर, बड़गांव में गांव नूना बड़ी निवासी कुछ लोगों को क्वारंटीन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed