{"_id":"6409e783c6c1e54a580db768","slug":"deoband-darul-uloom-abolishes-state-quota-in-admission-and-now-students-with-highest-marks-will-get-priority-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoband: दारुल उलूम ने खत्म किया प्रवेश में राज्य कोटा, सर्वोच्च अंक वाले छात्रों को मिलेगी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoband: दारुल उलूम ने खत्म किया प्रवेश में राज्य कोटा, सर्वोच्च अंक वाले छात्रों को मिलेगी प्राथमिकता
Thu, 09 Mar 2023 07:35 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 09 Mar 2023 07:35 PM IST
सार
Deoband News : दारुल उलूम ने प्रवेश में राज्य कोटा खत्म कर दिया है। अब सर्वोच्च अंक वाले छात्रों को ही प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद
- फोटो : डेमो
विस्तार
इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम ने नवीन सत्र में तकमील इफ्ता कक्षा (मुफ्ती का कोर्स) में प्रवेश के लिए राज्य कोटे को समाप्त कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए एलान जारी किया गया है। कोटे की व्यवस्था समाप्त होने के बाद अब सर्वोच्च अंक वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने तकमील इफ्ता में प्रवेश के लिए राज्य कोटा निर्धारित किया हुआ था। जिसके चलते सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र प्रवेश लेने से वंचित रह जाते थे। लेकिन अब नवीन सत्र में प्रवेश पाना उन छात्रों के लिए आसान हो जाएगा जो मेहनत कर अच्छे अंक प्राप्त करते थे। क्योंकि दारुल उलूम ने तकमील इफ्ता कक्षा के लिए राज्य कोटे की पूर्व व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
शिक्षा प्रभारी मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी ने बताया कि पूर्व में इस कक्षा में दाखिले राज्य कोटे की बुनियाद पर होते थे। जिसकी वजह से कम नंबर वाले छात्र प्रवेश पा जाते थे। जबकि सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले छात्र प्रवेश से वंचित रह जाते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: होली के दिन लापता हुई बच्ची का शव दूसरे दिन नाले से बरामद, गोद में उर्वी को लेकर बिलखता रहा पिता
मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी ने बताया कि अब इफ्ता में प्रवेश के लिए राज्य कोटे को समाप्त कर दिया गया। सर्वोच्च अंक वाले छात्रों को ही अब प्राथमिकता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Shamli News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, मची चीख-पुकार, 20 से ज्यादा यात्री घायल