फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News : Speedy bus Overturned in chausana Shamli, many injured

Shamli News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, मची चीख-पुकार, 20 से ज्यादा यात्री घायल

Thu, 09 Mar 2023 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Mar 2023 12:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में चैसाना थानाक्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे में 20 यात्री घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Shamli News : Speedy bus Overturned in chausana Shamli, many injured
bus accident - फोटो : amr ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में गुरुवार सुबह थानाभवन जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में गंदेवड़ा संगम के पास खाई में पलट गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन


चौसाना कस्बे से एक प्राइवेट बस थानाभवन की ओर जा रही थी। यात्रियों के मुताबिक चालक बहुत तेज रफ्तार से बस चला रहा था। गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र में गंदेवड़ा संगम के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घायलों को बस से निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को थाना भवन के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर पांच घायलों को मुजफ्फरनगर और तीन को शामली रेफर कर दिया गया। जबकि बाकी का उपचार थाना भवन में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर डीएम रवींद्र सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed