{"_id":"62e819aea1eeed3a7e6c3caa","slug":"dengue-mosquitoes-growing-in-officer-colony-saharanpur-news-mrt599428838","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफिसर कालोनी में पल रहे डेंगू के मच्छर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफिसर कालोनी में पल रहे डेंगू के मच्छर
विज्ञापन
ओफिसर कॉलोनी में मिले लारवा की जांच करते जिला मलेरिया अधिकारी व टीम
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी में डेंगू के मच्छर पल रहे हैं। यह हाल तब है जब यहां जिले के बड़े अफसर रहते हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को चार घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। सभी को नोटिस थमाए गए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोबारा डेंगू का लार्वा मिला तो जुर्माने की कार्रवाई होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक के निर्देश पर जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, सीनियर मलेरिया निरीक्षक मनोज कौशिक और मलेरिया निरीक्षक शिवानी टीम के साथ दिल्ली रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी में पहुंची। टीम ने कालोनी में कई घरों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार अधिकारियों के घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया। रुके हुए पानी के स्त्रोतों को खाली कराया गया। इसके साथ ही सभी को नोटिस दिए गए। जिला मलेरिया अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि टीम दोबारा फिर आएगी। इस बार घरों में डेंगू का लार्वा मिला तो संबंधित पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। कालोनी में छिड़काव के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखा है।
अफसरों की कालोनी में डेंगू का खतरा
ऑफिसर कॉलोनी में अलग-अलग विभागों के तमाम अधिकारी रहते हैं। कालोनी में साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते यहां डेंगू का लार्वा हर साल मिलता रहा है। इस बार भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घरों में लार्वा मिला है। जिससे यहां डेंगू के खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता।