फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dengue is making victims from children to the elderly

Saharanpur News: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को शिकार बना रहा डेंगू

Sun, 27 Aug 2023 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dengue is making victims from children to the elderly
-दो से 18 साल के 12 बच्चे व किशाेर, 60 साल से अधिक के पांच शामिल
विज्ञापन

-24 डेंगू संक्रमित 18 से 60 साल के हैं, अब तक 41 मामले आ चुके सामने

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। डेंगू का मच्छर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को अपना शिकार बना रहा है। इनमें 12 बच्चे व किशोर शामिल हैं, जबकि पांच बुजुर्गों को भी डेंगू ने चपेट में लिया। अब तक जिले में डेंगू के 41 मामले सामने आ चुके हैं।
इन दिनों डेंगू और वायरल बुखार तेजी के साथ गिरफ्त में ले रहा है। आलम यह है कि सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लंबी कतार लग रही। अकेले एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में 250 से 300 के बीच बुखार के पहुंच रहे हैं। वहीं, डेंगू का आंकड़ा भी दिनोंदिन बढ़ रहा। डेंगू हर उम्र के लोगों को चपेट में ले रहा।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक दो साल से 18 साल तक 12 बच्चे व किशोर और 60 साल से अधिक के पांच बुजुर्ग डेंगू की गिरफ्त में आए। बाकी 24 डेंगू पीड़ितों की उम्र 19 से 60 साल है। ये डेंगू पीड़ित पठेड़, अलीपुरा, बुड्ढाखेड़ा, रुहाली, तांडा मान सिंह, रसूलपुर, 62 फुटा रोड, पिलखनी, इंद्रा काॅलोनी, मनोहरपुर, टिकरौल, प्रकाश लोक कालोनी, घुन्ना आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
डेंगू के पांच और नए मरीज मिले, दो मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी
सहारनपुर। डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। शनिवार को डेंगू के पांच और नए मरीज मिले हैं। इनमें दो कर्मचारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के हैं, जबकि तीन अन्य अजीम काॅलोनी, पिलखनी के रहने वाले हैं। इनकी जांच मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में कराई गई थी। जिनकी रिपोर्ट शनिवार को मलेरिया विभाग को मिली है। मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भी मरीज भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed