फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration of SP Yuvjan Sabha in Municipal Commissioner's office

सपा युवजन सभा का नगरायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन

Tue, 09 Nov 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of SP Yuvjan Sabha in Municipal Commissioner's office
नगर निगम में धरना देते सपा कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने नगरायुक्त कार्यालय में धरना और प्रदर्शन किया। नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की अन्यथा की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह और कोषाध्यक्ष मुस्तकीम राना ने कहा कि शहर भर में सड़कें और नालियां टूटी हुई हैं। कुछ खास इलाकों में काम हो रहे हैं। उन्होंने फॉगिंग और कीटनाशकों के छिड़काव में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष प्रणव शर्मा और जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी बढ़ रही है। उन्होंने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर आरोपों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की अन्यथा की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी। धरने में फहाद सलीम, राहुल शर्मा, सोनू त्यागी, राम कुमार विश्वकर्मा, इंद्रजीत गोस्वामी, संजय शर्मा, अनुज यादव, अनु वर्मा, वरदान घावरी, रतन यादव, गौरव काम्बोज, नितिन ग्रेवाल, दानिश मलिक, मोहम्मद अफजाल, राव इमरान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed