{"_id":"588b9c774f1c1b5c02cf7270","slug":"demonstrate-the-strength-of-the-police-in-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेड में किया पुलिस की ताकत का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेड में किया पुलिस की ताकत का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में परेड का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर पुलिस लाइन में 68वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइंस ग्राउंड में भव्य परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। परेड में मोटर साइकिल स्क्वायड, डाग स्क्वायड, दंगा निरोधक वाहन, अग्निशमन दस्ता को शामिल किया गया।
ध्वजारोहण किया गया एवं शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए गए। सुबह साढ़े 9 बजे मुख्य अतिथि मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण एवं परेड का निरीक्षण तथा मान प्रणाम ग्रहण किया गया। इसके बाद शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाये गए।
इस मौके पर हुई परेड की कमांड एएसपी गंगोह सुरेंद्र कुमार दास द्वारा की गयी। परेड की द्वितीय कमांड क्षेत्राधिकारी यतेंद्र कुमार नागर एवं तृतीय कमांड उप निरीक्षक कृष्णपाल शर्मा द्वारा की गई।
विज्ञापन
परेड में कुल 8 प्लाटून तथा मोटर साइकिल स्क्वायड, रेडियो शाखा, फील्ड यूनिट एवं डाग स्क्वायड, यूपी-100 के वाहन, दंगा निरोधक वाहन, एंबुलेंस, बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर एवं अग्निशमन दस्ता सम्मिलित हुए।
मुख्य अतिथि द्वारा संविधान संकल्प पढ़ा गया जिसे उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दोहराया गया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर यातायात टोली, द्वितीय स्थान पर आरटीसी तथा तृतीय स्थान पर एनसीसी की टोली रही, जिनको मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आरक्षी चालक सुलह सिंह यादव को राष्ट्रपति का पुलिस पदक तथा उप निरीक्षक यंग बहादुर, आरक्षी दिनेश कुमार को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं आरक्षी चालक बाबूराम व आरक्षी बिजेंद्र सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए।
इसके अलावा थाना प्रभारी निरीक्षक रामपुर मनिहारन प्रमोद कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक तूफान सिंह भाटी, आरक्षी दीपपाल एवं आरक्षी झलक सिंह, थाना कुतुबशेर से आरक्षी भूपेंद्र को, थाना रामपुर मनिहारन क्षेत्रांतर्गत विगत दिनों में ग्राम घाटहेडा में 7 वर्षीय बालिका की हत्या की घटना के अनावरण
करने के लिए, थाना प्रभारी निरीक्षक बेहट आरएन सिंह यादव एवं आरक्षी चालक धनपाल सिंह को बैंक चोरी के दौरान चोरी किए गए 10 लाख रुपये की घटना का अनावरण तत्परता से करने के संबंध में, प्रभारी निरीक्षक देवबंद चमन सिंह चावड़ा, उप निरीक्षक मीरहसन, आरक्षी योगेश कुमार को आबकारी कर्मचारियों से की गयी लूट की घटना का अनावरण उसी दिन करते हुए लूटी गयी संपूर्ण धनराशि बरामद करने के संबंध में तथा उप निरीक्षक यातायात
तेजप्रताप सिहं को सावन के कांवड़ मेले के दौरान डायवर्जन, यातायात माह में यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता रैली कर जागरूक करने तथा एसबीडी व ढमोला पुल की मरम्मत के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाये जाने के लिए मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली यूपी-100 के अंतर्गत पुलिस स्थल वाहन (पीआरवी) पर कार्य करते हुए आपात स्थिति में सूचना प्राप्त होने पर सेवाएं प्रदान करने के लिए एचसीपी सुरेश शर्मा, एचसी रमेश चंद्र, एचसी हरेंद्र सिंह, आरक्षी राहुल कुमार, आरक्षी सतेंद्र मलिक, आरक्षी प्रवेंद्र सिंह, चालक होमगार्ड नईम, चालक होमगार्ड आसित एवं चालक होमगार्ड मनीष शामिल हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक जेके शाही, जिलाधिकारी शफकत कमाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार मौजूद रहे। व्यवस्थापक अधिकारी प्रतिसार निरीक्षक ताहिर हुसैन रहे। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।