{"_id":"62fe78a4dee7cb7ba720a0a8","slug":"demand-to-start-shakambhari-sugar-mill-which-was-closed-for-eight-years-saharanpur-news-mrt601463810","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सालों से बंद पड़ी शाकंभरी शुगर मिल को चालू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सालों से बंद पड़ी शाकंभरी शुगर मिल को चालू कराने की मांग
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम के टोडरपुर में आयोजित पंचायत में नरेश सैनी को ज्ञापन देते क्षेत्रीय गन्ना किसान
- फोटो : SAHARANPUR
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। आठ साल से बंद बंद पड़ी शाकंभरी शुगर मिल को चालू कराए जाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय गन्ना किसानों ने पंचायत की। पंचायत के बाद पूर्व विधायक नरेश सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा गया।
क्षेत्रीय गन्ना किसानों ने बृहस्पतिवार को टोडरपुर स्थित बंद पड़ी शाकंभरी शुगर मिल के गेट पर पंचायत की। पंचायत में सतीश शर्मा, सुधीर कुमार, राजेश प्रधान, अनिल काम्बोज, चौधरी देवी सिंह, पूर्व चेयरमैन जायर हुसैन चांद मियां, दिलशाद पोसवाल, चौधरी हाशिम आदि ने कहा कि क्षेत्र में चीनी मिल की स्थापना के बाद से यहां का किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुआ था और खुशहाली आई थी, लेकिन मिल बंद होने से फिर से किसानों के सामने आर्थिक संकट है। उन्हें अपना गन्ना कम दामों में बेचना प?ता है, जिससे लागत भी नहीं मिल पाती। यही वजह है कि क्षेत्र का गन्ना किसान पिछले आठ साल से लगातार कर्ज में डूबता चला आ रहा है। पंचायत में पहुंचे पूर्व विधायक नरेश सैनी को किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें मिल को आगामी पेराई सत्र से चालू किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन लेने के बाद नरेश सैनी ने कहा कि क्षेत्र की एक मात्र औद्योगिक इकाई को क्षेत्र हित में चालू कराए जाने को लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और गन्ना किसानों की मौजूदा स्थिति से अवगत कराएंगे।
पंचायत में चौधरी सितम सिंह, योगेश कुमार, पद्मप्रकाश शर्मा, नवीन चौधरी, सुधीर कर्णवाल, कर्म सिंह पंवार, दर्शन लाल, श्याम सिंह, प्रदीप प्रधान, अनिल सैनी, बिरमपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।