{"_id":"5e6fc7f98ebc3ea7ea2faf87","slug":"demand-to-reduce-petrol-and-diesel-prices-saharanpur-news-mrt4739341132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों को कम करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों को कम करने की मांग
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पुहंचे कांग्रेसी
- फोटो : SAHARANPUR
पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों को कम करने की मांग
सहारनपुर। कांग्रेसियों ने पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों को कम करने और किसानों की समस्याओं के समाधानों की मांग की। इस संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसका संचालन महानगर सेवादल अध्यक्ष अमरदीप जैन ने किया। बैठक में किसान जनजागरण यात्रा को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। तत्पश्चात कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर विधायक मसूद अख्तर व पूर्व जिला अध्यक्ष शशी वालिया के नेेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई दरों को तुरंत वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जो किसान-मजदूर, व्यापारी, छात्र व युवाओं की समस्याओं को लेकर जनता के बीच संघर्ष करने का काम कर रहा है। विधायक मसूद अख्तर व पूर्व जिला अध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सभी क्षेत्रों में हालात बद से बदतर हो रही हैं। किसानों की समस्याओं के प्रति सरकार लापरवाह है। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में 30 प्रतिशत तक की कमी आई, वहीं हमारे देश की सरकार पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि कर रही है, जो कि सरासर जनता से लूट है। इस दौरान उमा भूषण, गणेश दत्त शर्मा, अशोक सैनी, गुलफाम अंसारी, नसीब खान, अशोक जैन, हरिओम मिश्रा, अमरदीप जैन, नितिन शर्मा, सरदार हनी सिंह, फाजिल हुसैन, सोनू पंवार, अबरार मिर्जा, अजय त्यागी, अब्दुल आदि मौजूद रहे।