फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand to free possession of Chakmarg from DM

डीएम से लगाई चकमार्ग को कब्जा मुक्त करने की गुहार

Wed, 30 Dec 2020 10:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Demand to free possession of Chakmarg from DM
डीएम से लगाई चकमार्ग को कब्जा मुक्त करने की गुहार
विज्ञापन

चिलकाना। डिंडोली निवासी किसान महेंद्र सिंह पुत्र गेंदाराम ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उसके खेत पर जाने वाले चक मार्ग पर कब्जा करने की शिकायत की है।
महेंद्र सिंह ने डीएम को बताया कि उनकी कृषि भूमि निकट के बहादरा में खसरा नंबर 250 में स्थित है। खेत पर जाने वाले चक मार्ग 461, 462 पर गांव के कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी है। इससे खेत में आने जाने में परेशानी हो रही है। चक मार्ग पर कब्जा किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर भी की गई थी। इसकी जांच राजस्व विभाग की टीम ने की थी। चक मार्ग पर कब्जा पाया था। पत्र में लिखा है कि हल्का लेखपाल चक मार्ग पर किए हुए कब्जे को नहीं हटवा रहा है। महेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी से खेत पर जाने वाले चक मार्ग से कब्जा को हटवाने की मांग की है।

---------------------------------
हमला कर घायल किया
नागल। ताशीपुर बुधवार को निवासी हसीन पुत्र अब्दुल गफूर ने तहरीर दी है कि दोपहर करीब एक बजे उसका बेटा मोहसीन, भांजा मुफीद एवं शादाब नागल से गांव आ रहे थे। रास्ते में कब्रिस्तान के निकट गांव के ही दो युवकों ने अपने 10-15 साथियों सहित उन तीनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें तीनों घायल हो गए। लोगों को आता देख हमलावर फरार हो गए। इसके बाद उन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताय कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed