{"_id":"65259900c72e80db870fd509","slug":"deed-of-land-done-on-fake-document-case-against-six-including-lawyer-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-11100-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फर्जी दस्तावेज पर कराया जमीन का बैनामा, वकील समेत छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फर्जी दस्तावेज पर कराया जमीन का बैनामा, वकील समेत छह पर केस
Wed, 11 Oct 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
नकुड़/सहारनपुर। कोर्ट के आदेश पर नकुड़ थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कूटरचित तरीके से फर्जी बैनामा करने के आरोप में एक वकील सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पांच अभी फरार चल रहे हैं।
कोतवाल जसवीर सिंह ने बताया कि इरफान पुत्र मकसूद निवासी गांव शादीपुर थाना सदर, जिला यमुनानगर हरियाणा ने कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें आरोप था कि दाउद निवासी शादीपुर थाना सदर व हाकम निवासी गांव टोडरपुर थाना नाहरपुर, जिला यमुनानगर हरियाणा, यूसुफ व सैयद फरहत हुसैन निवासी शेखपुरा कदीम, असलम निवासी आरके पुरम कस्बा व थाना चिलकाना व एडवोकेट तजाउद्दीन अली अहमद तहसील नकुड़ जिला सहारनपुर ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर उसकी 13 बीघा जमीन का फर्जी बैनामा करा दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल ने बताया कि आरोपी हाकम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।