{"_id":"57e1827e4f1c1b8341a8316e","slug":"death-of-woman-in-nursing-home-blaze-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में महिला की मौत पर भड़के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम में महिला की मौत पर भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
हंगामा करते पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में ऑपरेशन से बच्ची होने के बाद एक महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और नर्सिंग होम में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की।
गुस्साए लोगाें ने रेलवे रोड पर जाम भी लगाया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। दो दिन पूर्व सलोनी पीरमाजरा गांव निवासी रोहित ने अपनी गर्भवती पत्नी बबीता (27) को रेलवे रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।
मंगलवार को ऑपरेशन से उसकी डिलीवरी हुई। जिसमें उसने एक बेटी को जन्म दिया। कुछ समय बाद बबीता की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर कुछ समझ पाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को इसका पता लगा तो उन्होंने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक की लापरवाही से बबीता की मौत हुई है। रोहित ने बताया कि चिकित्सक ने उनसे 50 हजार रुपये मांगे थे। जिसमें से 25 हजार रुपये वे दे चुका था। जबकि 25 हजार डिलीवरी के बाद देने की बात हुई थी।
डॉक्टर ने उनको ब्लड लेने के लिए मुजफ्फरनगर भेज दिया। आरोप है कि उनके आने से पहले ही बिना बताए उसकी पत्नी का आपरेशन कर दिया गया। डॉक्टर की लापरवाही से उसकी पत्नी की मौत हो गई।
इससे गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ कर दी और रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। वहीं, जब हंगामे की सूचना पुलिस को मिली तो कोतवाल आरएन सिंह यादव पहुंचे और घटना की बाबत जानकारी ली।
इस दौरान कुछ जिम्मेदार लोग भी वहां पहुंच गए जिन्होंने बातचीत कर मामले का निपटारा करा दिया। करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। उधर डाक्टर ने लापरवाही के आरोप को गलत बताया है।