{"_id":"5efe14bd8ebc3e42d83489fd","slug":"death-by-corona-saharanpur-news-mrt48929871","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड इंजीनियर की देहरादून में कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड इंजीनियर की देहरादून में कोरोना से मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना के चलते देहरादून के एक अस्पताल में मौत हो गई है। उक्त व्यक्ति को करीब पांच दिन पहले सांस लेने में तकलीफ हुई थी।
ऐसे में उन्हें स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया था, जिसने उन्हें रेफर किया था। परिजन उन्हें लेकर देहरादून पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों द्वारा उनकी कोरोना जांच कराई गई थी, जो तीन दिन पहले पॉजिटिव निकली थी। बृहस्पतिवार की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। वह विद्युत निगम से इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त थे। बृहस्पतिवार को मंडी क्षेत्र के जिन छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह भी इन्हीं के संपर्क के हैं और परिजन हैं। मौत के बाद पॉजिटिव निकले परिजनों में दहशत का माहौल है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने भी मौत की पुष्टि की है। उनका कहना है कि चूंकि उक्त व्यक्ति की सैंपलिंग देहरादून ही में हुई थी। ऐसे में वह देहरादून ही में काउंट होगा।