फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead body of old man found hanging on mango tree, fear of murder

Saharanpur News: आम के पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

Wed, 26 Apr 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 26 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old man found hanging on mango tree, fear of murder
मलकपुर में शव मिलने के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
बेहट/मिर्जापुर। कोतवाली मिर्जापुर क्षेत्र के गांव ताहरपुर में वृद्ध किसान का शव बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। एसपी देहात और सीओ बेहट ने डाग स्क्वाड तथा फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच जांच-पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मलकपुर निवासी किसान राजकुमार (63) पुत्र फूल सिंह 20 अप्रैल की रात में घेर में जाते समय लापता हो गया था। ग्राम प्रधान नीरज सैनी एवं राजकुमार के परिजनों ने थाने पहुंचकर किसान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उस वक्त परिजनों ने राजकुमार की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने गंभीरता से तलाश करने का अनुरोध किया था, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उस वक्त कोई खास तव्वजो नहीं दी। मंगलवार की सुबह आठ बजे गांव ताहरपुर के पास मलकपुर निवासी सुफ्फा के आम के बाग में पेड़ों पर स्प्रे कर रहे मजदूरों ने सूचना दी कि किसी व्यक्ति की लाश आम के पेड़ पर लटकी है। सूचना पर ग्रामीणों का हुजूम मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त राजकुमार के रूप में की। ग्रामीणों द्वारा सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फाॅरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंच शव को नीचे उतार जांच पड़ताल की। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनका गांव के एक पक्ष के साथ कोर्ट में भी मुकदमा चल रहा है। रंजिश में हत्या की गई है।
विज्ञापन

सीओ बेहट मुनीशचंद्र एवं एसपी देहात सागर जैन ने भी मौके पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर तहरीर लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मलकपुर में शव मिलने के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

मलकपुर में शव मिलने के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed