फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead body had to be taken out of the mud route for the funeral

कुराली में शमशान भूमि पर कब्जे का विवाद

Thu, 30 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body had to be taken out of the mud route for the funeral
रामपुर मनिहारान के गांव कुराली में कीचड युक्त रास्ते से शव यात्रा निकालते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। रामपुर मनिहारान ब्लाक के गांव कुराली में शमशान घाट की भूमि पर विवाद के चलते महिला की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रात भर शव घर में रखने के बाद अगले दिन भी दोपहर बाद कीचड युक्त रास्ते से किसी तरह शव यात्रा निकालकर वृद्धा का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौरव राणा, सुरेंद्र सिंह, सुभाष मास्टर, कुशलपाल, अशोक कुमार, रामबीर सिंह, दीप कुमार, हरपाल सैनी, पप्पू सैनी, चतर सिंह मास्टर, कंवर सिंह आदि ने बताया कि गांव कुराली में गांव के ही एक दबंग ने शमशान की भूमि पर 40 वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा है। इस इस विवाद के चलते आज तक शमशान के अंत्येष्टि स्थल का निर्माण तक नहीं हो पाया है। बरसात के मौसम में तो शमशान तक जाने के लिए शव को कई बार भैंसा बुग्गी तक में रख कर ले जाना पड़ता है। इस रास्ते पर भी कीचड़ भरा है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव निवासी 70 वर्षीय अंगूरी देवी पत्नी मुसद्दीलाल की मौत हो गई। इसके बाद परिजन रास्ते की दिक्कत के चलते उसका अंतिम संस्कार शाम के वक्त नहीं कर सके। बृहस्पतिवार को भी दोपहर के वक्त किसी तरह शवयात्रा निकाली गई। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई वर्षों समस्या से निस्तारण के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर राजस्व निरीक्षक नितेश सैनी ने बताया कि दो दिन पूर्व मौके पर जाकर श्मशान की भूमि पर निशानदेही की जा चुकी है। एसडीएम के आदेश पर जल्द ही इसे कब्जा मुक्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed