फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead bodies of two youths found on railway track, sensation

Saharanpur News: रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव, सनसनी

Wed, 28 Jun 2023 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two youths found on railway track, sensation
-- अंबाला ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने की आशंका
विज्ञापन

-- नशे के आदी थे दोनों, सूंघने वाले नशे की ट्यूब मिली

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर में अंबाला रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना कुुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची। पता लगने पर परिजन भी घटनास्थल पर आ गए। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों सूंघने वाला नशा करते थे। इनके पास से सूंघने वाले नशे की ट्यूब भी बरामद हुई है। माना जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आकर दोनों की मौत हुई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, लेकिन पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराया।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र की एकता कॉलोनी निवासी फोंदी (22) पुत्र इरशाद व नसीर कॉलोनी निवासी समीर (20) पुत्र अरशद का शव अंबाला रोड पर दबनी वाले कब्रिस्तान के सामने मंगलवार की सुबह अंबाला रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। दोनों के सिर और शरीर में चोटाें के निशान थे। पता लगने पर थाना कुुतुबशेर इंस्पेक्टर सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर दोनों के परिवार के लोग भी आ गए। पुलिस जांच में सामने आया कि नशे में सोमवार की रात दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और इनकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका से भी इंकार कर दिया। इसके साथ ही पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया, लेकिन पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दोनों युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।
विज्ञापन

दोनों थे दोस्त, मचा कोहराम
समीर और फोंदी दोस्त थे। वह अक्सर एक साथ ही रहते थे। मगर, दोनों को सूंघने वाले नशे की लत कब पड़ गई, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं हुई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से निकले थे शाम, दोनों की नहीं हुई शादी
पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक घर से शाम के समय निकले थे, लेकिन वह रात भर घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुबह पुलिस से ही परिजनों को जानकारी मिली कि दोनों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों की शादी भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed