फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Daulatpur bridge to Lakhnauti will be widened

दौलतपुर पुल से लखनौती तक होगा चौड़ीकरण

Wed, 26 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Daulatpur bridge to Lakhnauti will be widened
सहारनपुर। हरियाणा बॉर्डर पर दौलतपुर पुल से उत्तराखंड की सीमा मंगलौर को जोड़ने वाले मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा मिलने के साथ ही इस मार्ग का चौड़ीकरण भी कराया जाएगा। एक पखवाड़े के भीतर इसका प्रस्ताव तैयार हो जाएगा। फिलहाल दौलतपुर से लखनौती तक करीब सात किलोमीटर की सड़क का चौड़ीकरण प्राथमिकता में रहेगा।
विज्ञापन

करीब 68 किलोमीटर का यह स्टेट हाईवे कई मायने में सहारनपुर के लिए महत्वपूर्ण होगा। कुछ समय पहले ही हरियाणा बॉर्डर पर दौलतपुर में यमुना नदी पर बने पुल की शुरुआत हुई थी। यह मार्ग एक तरफ हरियाणा से जुड़ता है तो लखनौती, गंगोह, नानौता से देवबंद होते हुए मंगलौर तक उत्तराखंड की सीमा से जुड़ेगा। मंगलवार को इसे स्टेट हाईवे 167 का दर्जा मिला और अधिसूचना भी जारी हो गई। अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि स्टेट हाईवे के नियमों के अनुसार यह मार्ग सात मीटर की चौड़ाई का होना है। अभी दौलतपुर पुल से लखनौती तक मार्ग की चौड़ाई कम है, वहां चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा यातायात की स्थिति को देखते हुए भविष्य में यह मार्ग फोरलेन भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

---- यह होगा स्टेट हाईवे बनने का लाभ
स्टेट हाईवे का दर्जा मिलने से होने वाले फायदों में अहम यही है कि मार्ग कम से कम टू लेन और वह भी सात मीटर का होगा। दूसरा फायदा मार्ग की मरम्मत को लेकर होगा। क्योंकि मार्गों की मरम्मत कराने में स्टेट हाईवे को प्राथमिकता दी जाती है और चार साल के भीतर मरम्मत का बजट जारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----- सांसद प्रदीप चौधरी ने विधानसभा में उठाई थी मांग
गंगोह। कैराना से सांसद प्रदीप चौधरी जब गंगोह विधायक थे तो, उन्होंने इस मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित कराने की मांग विधानसभा में भी उठाई थी। साथ ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी यह मांग रखी थी। अब जाकर यह मांग पूरी हुई है। भाकियू के तहसील अध्यक्ष देशपाल सिंह, व्यापारी नेता समय सिंह पवार सहित अन्य लोगों ने स्टेट हाईवे घोषित होने पर खुशी जताई है। साथ ही उम्मीद जताई है कि भविष्य में मार्ग चौड़ीकरण होने के साथ यातायात सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed