फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crushing session close, all objections not settled

साइट दे रही दगा, फंसी हुई हैं आपत्तियां

Thu, 03 Oct 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crushing session close, all objections not settled
पेराई सत्र नजदीक, नहीं हुआ सभी आपत्तियों का निस्तारण
विज्ञापन

सहारनपुर। गन्ना समितियों में आयोजित सट्टा प्रदर्शन मेले में आई आपत्तियों के निस्तारण में जनपद पिछड़ रहा है। पेराई सत्र प्रारंभ होने में मात्र एक माह का समय शेष है और मेले में आई 10241 आपत्तियों में अभी तक 5698 का ही संशोधन अपडेट हो सका है। साइट में कई बार आए एरर सहित अन्य कई तकनीकी परेेशानियों के चलते ऐसा हुआ है।
गन्ना विकास समितियों ने 20 से 25 सितंबर तक मेले का आयोजन किया था। इसमें किसानों से प्री कैलेंडर के डाटा पर आपत्तियां मांगी थी। जनपद की पांच गन्ना विकास समितियों में 10241 आपत्तियां आई। समितियाें को इन आपत्तियों का निस्तारण कर विभाग की साइट पर अपलोड करना है। जिससे किसान को पेराई सत्र में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक सभी आपत्तियों के संशोधन साइट पर अपलोड नहीं हो सके हैं। जबकि नया पेराई सत्र प्रारंभ होने में सिर्फ एक माह का ही समय बचा है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि जनपद की पांचों गन्ना समितियों में 10241 आपत्तियां आई हैं। इसमें से अभी तक 5698 का निस्तारण हो चुका है और 4543 अभी शेष हैं। निस्तारण में देरी का बड़ा कारण साइट में कई बार एरर और अन्य तकनीकी व्यवधान आना है। जल्द ही सभी आपत्तियों के संशोधन साइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके लिए विभाग की आईटी टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में आपत्तियों के निस्तारण की स्थिति एक नजर म
गन्ना समिति आपत्तियां निस्तारण अवशेष
देवबंद 4508 3553 955
सरसावा 2024 554 1470
सहारनपुर 2435 944 1491
नानौता 550 417 133
बेहट 724 230 494
------------------------------------
नोट: गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed